पुष्कर सिंह धामी ने किया मंत्रीयो को विभाग का आबंटन देखिये किसको कौन सा पोर्टफोलियो मिला

पुष्कर सिंह धामी ने किया मंत्रीयो को विभाग का आबंटन देखिये किसको कौन सा पोर्टफोलियो मिला
Spread the love

देहरादून:  उत्तराखंड की नई नवेली सरकार गठित होने के बाद आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने मंत्रियों में योग्यता एवं अनुभव के आधार पर बाँट दिया गया है।   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने पास पर्यावरण, कार्मिक, आपदा, सचिवालय प्रशासन, नियोजन, गृह, सामान्य प्रशासन, राज्य सम्पत्ति आदि 21 विभाग अपने पास रखे है।

सतपाल महाराज को वही पुराने विभाग  लोक निर्माण, पर्यटन, धर्म संस्कृति, पंचायती राज, ग्रामीण विभाग सिंचाई सहित कुल 8 विभाग दिए गये है।।

धन सिंह रावत को विद्यालय शिक्षा और स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा, सहकारिता, संस्कृत आदि दिये गए है। सुबोध उनियाल को वन, तकनीकी शिक्षा, भाषा, और निर्वाचन दिया गया है।

गणेश जोशी को सैनिक कल्याण मंत्रालय एवं कृषि व ग्राम्य विकास वहीँ प्रेम चंद्र अग्रवाल को वित्त, वाणिज्य, शहरी विकास विधायी मंत्रालय दिया गया है।  वहीं  चन्दनराम दास को परिवहन, समाज कल्याण, लघु एवं मध्यम उद्योग, अल्पसंख्यक आदि दिए गए है। वही सौरभ बहुगुणा को पशु कल्याण, प्रोटोकॉल, गन्ना विकास,  कौशल विकास एवं नियोजन तथा रेखा आर्या को महिला सशक्तिकरण,  बाल विकास, खेल एवं युवा कल्याण, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्रालय दिया गया है।

Mankhi Ki Kalam se

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *