उत्तराखंड

महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग रुद्रप्रयाग के अन्तर्गत ऊखीमठ परियोजना के गुप्तकाशी सैक्टर में पोषण माह कार्यक्रम का आयोजन

रुद्रप्रयाग :महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग रुद्रप्रयाग के अन्तर्गत ऊखीमठ परियोजना के गुप्तकाशी सैक्टर में माह पर्यन्त चलने वाले पोषण माह के कार्यक्रमों में आज अम्मा की रसोई का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय सुपरवाइजर सुमन शर्मा की अगुवाई मे क्रियान्वयन इस कार्यक्रम में सैक्टर की अनेक आंगनबाडी कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया।

इस कार्यक्रम में केन्द्र में वृद्ध माता नें सम्मिलत होकर लोहे की कढाई में पारम्परिक व्यन्जन बनाकर सभी लाभार्थियों को वितरित किये गये, व आंगनबाडी कार्यकर्ताओं द्वारा मोटे अनाज की रंगोली बाकर ग्रामीणो को मोटे व पौष्टिक अनाज को आहार में शामिल करने के लिये प्रेरित किया गया, साथ ही अम्मा की रसोई में अनेक पारम्परिक पौष्टिक आहार बनाकर प्रदर्शनी लगाई गयी, जिसमें झँगोरे की खीर, मंडुवे की बाडी, मंडुवे की रोटी, चौलाई का हलवा, ब्राउन चावल की खीर, पतूढ, आटे का हलवा, कपली आदि शामिल रहे। इस अवसर पर उपासना सेमवाल, पुष्पा देवी, रजनी देवी, कल्पेश्वरी, आरती, सरोज, विनीता आदि उपस्थित रहे,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *