उत्तराखंड के राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर हर्ष जताया

उत्तराखंड के राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर हर्ष जताया है । उन्होंने अपने संदेश में कहा कि यह अविस्मरणीय पल, अतुलनीय उपलब्धि है। महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री के विजनरी नेतृत्व और मार्गदर्शन मे इसरो के वैज्ञानिको ने वह कर दिखाया जो अबतक किसी ने नहीं किया था, चन्द्रमा के दक्षिणी ध्रुव मे जो दुनिया के लिए असंभव था, उसपर उतरकर एक असंभव कार्य करके दिखाया है।
उन्होने कहा कि आजादी के अमृतकाल में भारत के उदय का प्रतीक चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग कराकर हमारे अंतरिक्ष वैज्ञानिकों और इसरो ने गौरव का क्षण दिया है व इसकी स्मृति सृष्टि की उम्र भर रहेगी।उन्होंने कहा की इससे जुड़े सभी वैज्ञानिकों,नीति निर्माताओं को बधाई व समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी है ।साथ में यह भी कहा कि इसपर पूरी दुनिया की नजरें टिकी थी अब भारत ने इतिहास रच दिया है । पूरे देश में दुआओं का दौर चल रहा है।सभी देशवासी इस उपलब्धि को हर्ष और उल्लास के साथ मना रहे हैं ।चंद्रमा की सतह को चूम कर अंतरिक्ष विज्ञान में सफलता का एक नया इतिहास रचा है।