उत्तराखंड

स्थानीय ग्रामीणों के साथ दुर्व्यवहार करने पऱ आईजी गढ़वाल को दिया ज्ञापन

यमकेश्वर : जिला पौड़ी गढ़वाल के ब्लॉक यमकेश्वर के ग्राम गंगाभोगपुर में कुछ समय पहले ही अंकिता भंडारी हत्या कांड जैसी बड़ी घटना हो चुकी है लेकिन पुलिस अभी भी इस क्षेत्र में लापरवाही बरतने का काम लगातार कर रही है अभी भी लगातार इस छेत्र में बाहरी प्रदेशों से लोग लगातार शराब का सेवन कर छेत्र में बिना रोक टोक के घूम रहे है और क्षेत्र की जानता के साथ लगातार अभद्र व्यवहार कर रहे है जब इस बात को चील चौकी इंचार्ज को बताया गया तो पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की और सम्मानित पंचायत प्रतिनिधियों व जानता के साथ अभद्रता की गई !

जिस कारण ग्राम गंगाभोगपुर के पंचायत प्रतिनिधियों व जनता के साथ चौकी इंचार्ज चीला द्वारा किए जा रहें दुर्व्यवहार के विरुद्ध आईजी गढ़वाल श्री करण नगन्याल जी से मुलाकात कर जल्द से जल्द कार्यवाही की मांग की।

इस दौरान उत्तराखंड कांग्रेस सोशल मीडिया प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी, पूर्व महानगर अध्यक्ष कांग्रेस लाल चंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष प्रधान संगठन, उत्तराखंड प्रदेश बच्चन सिंह बिष्ट, आरती गौड़ जिला पंचायत सदस्य उमरोली,अनिल नेगी उपप्रधान गंगाभोपुर, यसपाल असवाल सामाजिक कार्यकर्ता, संदीप कुमार अध्यक्ष युवक मंगल दल गंगाभोपुर। मौजूद रहे

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *