राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटेंगल पुरस्कार-2021: उत्तराखण्ड की दो महिलाओं को मिला सम्मान,सीएम धामी ने दी बधाई

राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटेंगल पुरस्कार-2021: उत्तराखण्ड की दो महिलाओं को मिला सम्मान,सीएम धामी ने दी बधाई
Spread the love

देहरादून : नर्सिंग क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों हेतु “राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटेंगल पुरस्कार-2021” का सम्मान उत्तराखंड की दो महिलाओं को मिला है।

उत्तराखण्ड के बी. डी. पाण्डे अस्पताल, नैनीताल में कार्य कर रही शशिकला पाण्डेय एवं नागरिक अस्पताल, खटीमा में कार्यरत गंगा जोशी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा नर्सिंग क्षेत्र में सम्मानित किया गया।

शशिकला को यह सम्मान उनके मरीजों के प्रति समर्पण और निस्वार्थ सेवा के लिए दिया गया। शशिकला पांडे  बीडी पांडे जिला चिकित्सालय में दो दशक से अधिक समय से सेवारत हैं। महामारी काल के मुश्किल हालातों सराहनीय सेवा दी, शशिकला को कोरोना योद्धा का सम्मान भी मिल चुका है।शशिकला ने एक दृष्टिहीन दिव्यांग व्यक्ति को 26 दिन तक अपनी अनुकरणीय सेवा प्रदान की। मरीजों के प्रति इसी समर्पण और सेवा भाव को देखते हुए उन्हें इस सम्मान से सम्मानित किया गया। ऊधमसिंह नगर के खटीमा स्थित नागरिक अस्पताल में एएनएम के रूप में अपनी सेवाएं दे रही गंगा जोशी (ANM Ganga Joshi Nagrik Hospital Khatima) को भी आज उनके उत्कृष्ट सेवा भाव के लिए सम्मानित किया गया।

इस सम्मान के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों को आप पर गर्व है।

Mankhi Ki Kalam se

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *