पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हुई दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, एक दिन पहले सरकार ने हटाई थी सुरक्षा

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हुई दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, एक दिन पहले सरकार ने हटाई थी सुरक्षा
Spread the love

पंजाब।  अपने  फेमस गानों से हमेशा सुर्खियों में बने रहने वाले और पंजाबी कल्चर को हमेशा बढ़ावा देने वाले पंजाबी गायक और कांग्रेस नेता 28 वर्षीय सिद्धू मूसेवाल की बीते दिन सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई है बीते दिन उनके घर से महज पांच किलोमीटर की दूरी पर ही उनको गोली मारी गई है। बताया जा रहा है कि हत्या से एक दिन पहले ही पंजाब सरकार ने मूसेवाला  की सुरक्षा हटाई थी और उसके अगले दिन ही उनकी हत्या कर दी गई। घटना उस वक्त हुई जब उनके साथ उनके सुरक्षाकर्मी नहीं थे उस समय मूसेवाला की गाड़ी पर किसी ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी जिसमें उनकी मौत हो गई और उनके कुछ साथी घायल भी हो गए।

सीएम केजरीवाल ने ट्वीट कर जताया शोक

सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करके कहा कि मूसेवाला की हत्या बेहद दुखद और स्तब्ध करने वाली घटना है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। मैंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से बात की है। दोषियों को सख्य से सख्य सजा दिलवाई जाएगी। मेरी सबसे विनती है कि सब लोग हौसला रखें और शांति बनाए रखें।

कांग्रेस नेताओं आप सरकार को बताया दोषी

वहीं देर रात कांंग्रेस के नेता सिद्धू मूसेवाला के घर पहुंचे और उनके परिवार के सदस्‍यों को दिलासा दिलाई। पंजाब कांग्रेस के अघ्‍यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़‍ि़‍ंंग और पूर्व उपमुख्‍यमंत्री सुखजिंंदर सिंह रंधावा सहित कई कांग्रेस नेता मूसेवाला के प‍रिवार के लोगोंं से मिले। उन्‍होंने आप सरकार काे इस हत्‍या के लिए दोषी करार दिया।

सीएम भगवंत मान ने किया ट्वीट

मूसेवाला की हत्या के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट कर कहा कि मैं इस घटना से स्तब्ध हूं। जो भी इस घटना में शामिल होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। मेरी संवेदनाएं पीडि़त परिवार के साथ हैं। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

 

Mankhi Ki Kalam se

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *