खेलयमकेश्वर

ग्रामीण कप त्याडो क्रिकेट टूर्नामेंट में रॉयल्स ऑफ मागथा की जीत, नई जर्सी के साथ चैंपियन टीम का दमदार आगाज़

ग्रामीण कप त्याडो क्रिकेट टूर्नामेंट में रॉयल्स ऑफ मागथा की जीत, नई जर्सी के साथ चैंपियन टीम का दमदार आगाज़।।

 

यमकेश्वर । ग्रामीण कप त्याडो क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतर्गत आज खेले गए मुकाबले में रॉयल्स ऑफ मागथा ने एक बार फिर अपने शानदार प्रदर्शन से जुलेड़ी रॉयल्स को हराकर जीत दर्ज की।

ज्ञात हो कि रॉयल्स ऑफ मागथा पिछली बार की चैंपियन टीम रही है,और इस जीत के साथ उसने इस सत्र में भी अपने इरादे साफ कर दिए हैं।

 

मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल्स ऑफ मागथा की टीम ने संयम और आक्रामकता का बेहतरीन संतुलन दिखाते हुए निर्धारित 14 ओवरों में 138 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जुलेड़ी रॉयल्स की टीम रॉयल्स ऑफ मागथा की कसी हुई गेंदबाजी और चुस्त फील्डिंग के आगे टिक नहीं सकी और 14 ओवरों में केवल 111 रन ही बना पाई। इस तरह रॉयल्स ऑफ मागथा ने मुकाबला अपने नाम कर लिया।

Oplus_16908288

मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अजय जोशी को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

इस मुकाबले से पहले रॉयल्स ऑफ मागथा टीम ने अपनी नई लुक वाली टीम ड्रेस (जर्सी) का भव्य लॉन्च किया। नई ड्रेस का उद्घाटन टीम के मेंटर अलकेश कुकरेती, कप्तान अंकित कुकरेती सहित टीम के प्रमुख खिलाड़ी वरदान,विक्रांत कुकरेती और नीरज कुकरेती द्वारा किया गया। नई जर्सी को खिलाड़ियों और दर्शकों से काफी सराहना मिली, जिसने टीम के उत्साह को और बढ़ा दिया।

मैच के बाद टीम के कप्तान अंकित कुकरेती ने जीत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि नई जर्सी के साथ मैदान में उतरना टीम के लिए शुभ साबित हुआ और यह जीत पूरे टीम प्रयास का परिणाम है।

वहीं टीम के मेंटर अलकेश कुकरेती ने कहा कि टीम अनुशासन, मेहनत और एकजुटता के बल पर आगे भी बेहतर प्रदर्शन करेगी।

टीम के प्रमुख खिलाड़ियों में वरदान कुकरेती, विक्रांत कुकरेती, नीरज कुकरेती,गौरव भट्ट,विजय जुगलान,निखिल,और अभिषेक नेगी का अहम योगदान रहा, जिनके प्रदर्शन ने टीम को मजबूती प्रदान की।

आयोजकों के अनुसार ग्रामीण कप त्याडो क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्देश्य ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देना और युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करना है। टूर्नामेंट के आगामी मुकाबलों को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।