सूर्य मिशन आदित्य एल1 ने पृथ्वी की कक्षा बदलने का दूसरा चरण किया पूरा

सूर्य मिशन आदित्य एल1 ने पृथ्वी की कक्षा बदलने का दूसरा चरण किया पूरा
Spread the love

बंगलूरू। भारत के पहले सूर्य मिशन आदित्य एल1 उपग्रह ने पृथ्वी की कक्षा बदलने का दूसरा चरण पूरा कर लिया है। इसरो ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि बेंगलुरु स्थित इस्ट्रैक (ISTRAC) सेंटर से आदित्य एल1 के पृथ्वी की कक्षा बदलने का दूसरा चरण सफलतापूर्वक किया गया। इस ऑपरेशन के दौरान मॉरीशस, बेंगलुरु और पोर्ट ब्लेयर में ISTRAC/ISRO के ग्राउंड स्टेशनों ने उपग्रह को ट्रैक किया। इसरो ने आगे बताया कि अब आदित्य एल1 की नई कक्षा 282 किमी x 40225 किमी है। तीसरी कक्षा बदलने का अगला अभ्यास (ईबीएन#3) 10 सितंबर 2023 को लगभग 02:30 बजे किया जाएगा।

Mankhi Ki Kalam se

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *