दिल्ली एनसीआर में उदयपुर मण्डल के चुनाव सम्पन्न, देवेन्द्र जोशी बने अध्यक्ष, और मनोहर लाल शर्मा बने महासचिव

दिल्ली एनसीआर में उदयपुर मण्डल के चुनाव सम्पन्न, देवेन्द्र जोशी बने अध्यक्ष, और मनोहर लाल शर्मा बने महासचिव
Spread the love

उदयपुर मंडल (गढ़वाल) दिल्ली(पंजीकृत) का पुनर्गठन पंचकुइयां रोड स्थित गढवाल भवन में सम्पन्न हुए,दिल्ली एन सी आर में रह रहे यमकेश्वर प्रवासियों द्वारा 1968 में बनाया गया सामाजिक संगठन कयी दशकों से यमकेश्वर के हितों के लिए कार्य करता आया है, हालांकि बीच में मण्डल में कुछ ठहराव आया था लेकिन दिल्ली एन सी आर में रह रहे कुछ समाज के हितैषयों द्वारा मण्डल को 15 अगस्त 2010 को पुनर्जीवित किया गया, मण्डल के अध्यक्ष देवेन्द्र जोशी के अनुसार यमकेश्वर के लिए समर्पित यह सामाजिक संगठन यमकेश्वर के हर घर तक अपनी पहुंच बनाने का प्रयास करेगा, मण्डल के नवनिर्वाचित युवा महासचिव के कंधों पर मण्डल के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए लगातार सक्रिय रहकर यमकेश्वर विकास खण्ड एवं दिल्ली एन सी आर में प्रत्येक परिवार तक सम्पर्क साधने की जिम्मेदारी है, युवा महासचिव ने कहा कि हर सम्भव प्रयास कर मण्डल को नयी बुलन्दियों तक पहुंचाया जाएगा।
चुनाव पर्यवेक्षक: श्री कांता प्रसाद ख॑करियाल,श्री मोहनलाल शर्मा,श्री ओमप्रकाश जोशी
चुनाव समिति: श्री शैलेश शर्मा,श्री शतीश देवरानी,श्री जोगेन्द्र राणा एवं श्री रविन्द्र बिष्ट
मंडल का मार्गदर्शन हेतु श्री मदन भट्ट , श्री ओम प्रकाश ग्वाडी ,श्री ओम प्रकाश जोशी,श्री आर आर कंडवाल, श्री ओमप्रकाश बडोला, श्री जोगेन्द्र राणा ,श्री मुकेश कुकरेती आदि ने अपने विचार रखे,मंच संचालन एस पी जोशी द्वारा किया गया।
बैठक में उपस्थिति: सर्वश्री राजबीर रावत,प्रदीप बिष्ट,नन्दकिशोर कण्डवाल, महानन्द कपरुवाण ,श्री जय प्रकाश जोशी,श्री ओम गौड आदि बडी संख्या में यमकेश्वर वासी शामिल हुए।
उदयपुर मंडल गढ़वाल दिल्ली के आम चुनाव में निर्विरोध नवनिर्वाचित पदाधिकारी 2023-2024 अध्यक्ष- देवेन्द्र प्रसाद जोशी। उपाध्यक्ष – जितेन्द्र कुकरेती‌।
कनिष्ठ उपाध्यक्ष -श्री सुभाष बेलवाल। महासचिव – मनोहर लाल शर्मा।‌
वरिष्ठ सचिव – आर. आर. कंडवाल।
कनिष्ठ सचिव – गिरीश नेगी।
कोषाध्यक्ष – सतेन्द्र असवाल।
संगठन सचिव – दर्शन लाल पेटवाल। सांस्कृतिक सचिव – योगेश्वर कुकरेती‌।
निरीक्षक- सतेश्वर प्रसाद जोशी।
कुछ नये कार्यकारिणी सदस्यों की सहमति उपरांत चयन हुआ है जो निम्न हैं:-
कार्यकारिणी सदस्य: श्री मनोहर सिंह पयाल पूर्व अध्यक्ष, श्री देवेन्द्र सिंह राणा, श्री प्रदीप कुकरेती,श्री ओम प्रकाश बडोला।

Mankhi Ki Kalam se

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *