अभय कत्यूरा को मिली एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

अभय कत्यूरा को मिली एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी
Spread the love

देहरादून। नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इण्डिया के द्वारा उत्तराखण्ड प्रदेश की कार्यकारणी की घोषणा की है एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी ने पदाधिकारियों की सूची जारी की है, जिसमें सात उपाध्यक्ष और 14 महासचिव एवं 30 सचिव बनायें गये हैं, इस तरह पूरे प्रदेश में 52 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गयी है।
प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पद युवा कार्यकर्ता अभय कत्यूरा को जिम्मेदारी दी गयी है, उन्होंने कहा कि प्रदेश के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने हम पर विश्वास व्यक्त किया है, हम अपने स्तर से उनके द्वारा किये गये विश्वास को पूर्ण रूप से हासिल करने का शत प्रतिशत प्रयास करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी ने बताया कि हमने एनएसयूआई के कार्यकारणी के गठन हेतु पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी है, उन्होंने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि हमें प्रदेश स्तर पर एनएसयूआई को और मजबूत बनाना है, जिस हेतु युवाओं को जिम्मेदारी दी गयी है।

Mankhi Ki Kalam se

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *