अखिल हिन्दू वाहिनी यमकेश्वर शाखा ने चलाया जागरूकता अभियान

अखिल हिन्दू वाहिनी यमकेश्वर शाखा ने चलाया जागरूकता अभियान
Spread the love

ऋषिकेश : दिनांक 12 -06- 2022 को अखिल हिन्दू वाहिनी द्वारा ऋषिकेश के बैराज में UPCL कॉलोनी के निकट बंसल घाट में खड़ा महादेव मंदिर में प्रदेश अध्यक्ष श अनिल नेगी की अध्य्क्षता में मासिक बैठक का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि मुख्य उद्देश्य नुपुर शर्मा के समर्थन में ग्यारह पंडितों द्वारा संगठन के संगठन पुरोहित पंडित सुधीर बडोला के मार्गदर्शन में गायत्री महायज्ञ का आहवान किया गया जिसमें नूपुर शर्मा के दिर्घायु के लिए प्रार्थना की गई और भगवान भोलेनाथ से संपूर्ण हिन्दू समाज को एक सूत्र में बांधने और सदबुद्धि देने की प्रार्थना की गई।

       आयोजनकर्ताओ ने कहा कि लोगो को जागरूक करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसमें एक छोटी सी पहल कर देवभूमि का शुद्ध बुरांश का जूस का सरबत की छबील लगा कर रोवजा का बहिष्कार किया गया जिससे देवभूमि आत्मनिर्भरता की तरफ एक कदम बढ़ा और अपने लोग कही न कही आत्मनिर्भर होंगे और देवभूमि से पलायन रुकेगा । आज संगठन के कुछ नये सदस्यों ने संगठन की सदस्यता ली साथ ही संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियो द्वारा अंग वस्त्र (गमछा) और आई कार्ड देकर स्वागत किया गया। साथ ही संगठन के प्रदेश विस्तार पर चर्चा की गई। बैठक में हरदीप कैंतुरा, संजय कपरूवान, देवेंद्र जोशी, राजेश पयाल, सुरेन्द्र नेगी, संजीव पयाल, अशोक धीमान, सोनू धीमान अन्य उपस्थित थे।

Mankhi Ki Kalam se

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *