राज्य सभा सांसद नरेश बंसल ने एनडीए की उम्मीदवार व निर्वाचित राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से शिष्टाचार भेंट

राज्य सभा सांसद नरेश बंसल ने एनडीए की उम्मीदवार व निर्वाचित राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से शिष्टाचार भेंट
Spread the love

नई दिल्ली:  आज नई दिल्ली में राज्य सभा सांसद उत्तराखंड नरेश बंसल ने एनडीए की उम्मीदवार व निर्वाचित  राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से शिष्टाचार भेंट की ।सांसद नरेश बंसल ने निर्वाचित  राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मू  को पत्नि क्षमा बंसल जी के साथ पुष्प गुच्छ देकर व शौल भेट कर प्रचंड जीत की शुभकामनाएं और बधाई दी । सासंद बंसल ने कहा कि यह भाजपा मे ही संभव है कि एक सामान्य कार्यकर्ता आज देश के सबसे बड़े संवैधानिक पद पर निर्वाचित हुए है ।
उन्होंने कहा कि सरल एवं सौम्य स्वभाव की धनी “झारखंड” की पूर्व राज्यपाल,नीलकंठ पुरस्कार से सम्मानित  द्रौपदी मुर्मू को भारत गणराज्य की 15वीं एवं प्रथम आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनना ऐतिहासिक है ।

सासंद बंसल ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव मे देश की धड़कन वनवासी व जनजातीय और देश की आधी आबादी का प्रतिनिधित्व करने वाली द्रौपदी मुर्मू का देश के सर्वोच्च एवं गरिमामयी पद पर आपका चुना जाना महिला सशक्तिकरण तथा स्वस्थ लोकतंत्र की दिशा में स्वर्णिम अध्याय की शुरुआत है।उनहोंने इसके लिए आदरणीय प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी , भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श जे पी नडडा समेत केन्द्रीय नेतृत्व व पक्ष मे मतदान करने वाले सभी सांसदो व विधायकों का आभार जताया ।
सांसद ने कहा कि इस परिणाम से न केवल शिक्षा जगत और नारी शक्ति का मान बढ़ेगा, बल्कि देश के आदिवासी भाइयों और बहनों का भी मनोबल ऊँचा होगा।यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि है कि महामहिम द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति के पद पर आसीन होंगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में यह भारत का एक और गौरवशाली मील पत्थर है।

भारत की 700 आदिवासी जातियों के 10 करोड़ अति गरीब दलित सदियों से उपेक्षित महसूस करते आए है। आदिवासियों को पहली बार इतना बड़ा सम्मान देकर भारत ने यह संदेश दिया है कि अब शहीदों के सपनों का भारत बनेगा और कोई भी गरीब और दलित नहीं रहेगा।

सासंद राज्य सभा उत्तराखंड नरेश बंसल जी ने कहा कि यह प्रत्येक भारतीय के लिए यह गर्व व उत्सव की बात है। उन्होंने कहा कि सहजता व सरलता की पर्याय  द्रोपदी मुर्मू का जीवन सदैव वंचित और दुखित जनों की सेवा में समर्पित रहा है। आपका राष्ट्रपति बनना भारतीय लोकतंत्र का एक स्वर्णिम अध्याय है।भारत की यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि है कि महामहिम द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति के पद पर आसीन होंगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में यह भारत का एक और गौरवशाली मील पत्थर है।

सांसद नरेश बंसल ने देश की प्रथम नागरिक महामहिम राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मू  सफल कार्यकाल के लिए पत्नि क्षमा बंसल जी के साथ हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की व निर्वाचित राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मू को देवभूमी उत्तराखंड आने का न्यौता दिया ।उन्होंने राष्ट्रपति जी को विशेष रूप से चार धाम व हरिद्वार आने का निमंत्रण दिया जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया ।

उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से नव निर्वाचित राष्ट्रपति के निर्देशन व प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत अपना स्वर्णिम काल हासिल करेगा।

 

Mankhi Ki Kalam se

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *