क्रिसमस से पहले कोल्ड अटैक, 2000 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द, -13 डिग्री पहुंचा पारा

क्रिसमस से पहले कोल्ड अटैक, 2000 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द, -13 डिग्री पहुंचा पारा
Spread the love

वाशिंगटन। क्रिसमस की छुट्टियों से पहले भारी हिमपात और जमा देने वाले तापमान के कारण 2270 से ज्यादा अमेरिकी उड़ानें रद्द कर दी गईं। इससे लोगों को परेशानी और बढ़ गई है। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन के एक नोटिस के मुताबिक, गुरुवार को शिकागो के अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर स्नोफॉल से फ्लाइट्स रद्द हो रही हैं। कल शाम 5 बजे के आसपास यहां तापमान 9 डिग्री फ़ारेनहाइट (-13 सेल्सियस) तक गिर गया। वहीं कई शहरों में हिमपात, बारिश, बर्फीली हवा और तापमान में गिरावट ने जन जीवन को बाधित किया है।

आर्कटिक की ओर से आने वाली दक्षिणी और पूर्वी हवाओं ने हालात और बिगाड़ दिए हैं। शीतकालीन तूफान की वजह से मध्य अमेरिका के कई शहरों के तापमान में अप्रत्याशित गिरावट दर्ज की है। कई शहरों में तापमान माइनस में दर्ज किया गया है। ठंडी और बर्फीली हवाओं का असर ऐसा दिख रहा है कि कुछ शहरों में दो घंटे के अंदर ही तापमान 47 डिग्री फारेनहाइट नीचे चला गया।

अमेरिका के कोलरैडो राज्य की राजधानी डेनवर में तापमान में सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। वहां दोपहर केवल दो घंटे में तापमान में 47 डिग्री फारेनहाइट की गिरावट दर्ज की गई है। दोपहर 3.58 बजे 46 डिग्री तापमान था जो शाम 5.58 बजे माइनस 1 डिग्री पर पहुंच गया। यानी दो घंटे में 47 डिग्री तक पारा लुढक़ गया। कैस्पर में 20 मिनट के अंदर 25 डिग्री तापमान लुढक़ गया। वहां सुबह 3 डिग्री तापमान था जो बीती रात 1.35 बजे माअनस 42 डिग्री पर पहुंच गया। सुबह ठंडी हवा की वजह से पारा माइनस 76 डिग्री पर जा लुढक़ा।

अमेरिका में छह घंटे में पारा 42 डिग्री तक लुढक़ गया। बीती रात में 11.53 बजे 41 डिग्री तापमान था जो सुबह 5.53 बजे माइनस 1 डिग्री पर पहुंच गया। आज सुबह वहां माइनस 7 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया है। कंसास के विचिटा में नौ घंटे में 36 डिग्री तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार को 9.53 बजे रात 34 डिग्री तापमान था जो गुरुवार की सुबह 6.53 बजे माइनस 2 डिग्री पर पहुंच गया। हालांकि, बुधवार की रात 11 बजकर 53 मिनट और 12.53 बजे के बीच महज एक घंटे में तापमान 20 डिग्री गिरकर 32 से 12 डिग्री फारेनहाइट हो गया। इन शहरों में तापमान अभी भी गिर रहा है और गुरुवार की सुबह शून्य से 4 डिग्री के करीब नीचे जाने की उम्मीद है।

इस शहर में 14 घंटे में तापमान 34 डिग्री तक लुढक़ चुका है। बुधवार की शाम 4.52 बजे तापमान 42 डिग्री था जो गुरुवार की सुबह 6.52 बजे 8 डिग्री तक लुढक़ गया। इस शहर में गुरुवार की सुबह केवल 2 घंटे में 23 डिग्री की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार की सुबह तापमान माइनस 4 डिग्री के करीब नीचे जाने की उम्मीद है।

Mankhi Ki Kalam se

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *