उत्तराखंडसंस्कृति

खुशखबरीः लोकपर्व ईगास के दिन छुट्टी के साथ मनाए ‘बग्वाल’

Spread the love

देहरादून : उत्तराखंड के लोकपर्व ’ईगास-बग्वाल’ को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजकीय अवकाश की घोषणा की है। यह दूसरा मौक़ा होगा जब उत्तराखंड में ईगास बग्वाल के दिन अवकाश घोषित किया गया हो। बीते साल ईगास पर राजकीय अवकाश घोषित किया गया था।

 

 

ईगास बग्वाल के दिन अवकाश को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि ईगास बग्वाल उत्तराखंड वासियों के लिए एक विशेष स्थान रखती है। यह हमारी लोक संस्कृति का प्रतीक है। हम सब का प्रयास होना चाहिए कि अपनी सांस्कृतिक विरासत और परंपरा को जीवित रखें। नई पीढ़ी हमारी लोक संस्कृति और पारंपरिक त्योहारों से जुङी रहे, ये हमारा उद्देश्य है।

 

 

उन्होंने यही बात अपने ट्वीट में भी लिखी। गढ़वाली भाषा में लिखे ट्वीट में कि “आवा! हम सब्बि मिलके इगास मनोला नई पीढ़ी तैं अपणी लोक संस्कृति से जुड़ोला। लोकपर्व ‘इगास’ हमारु लोक संस्कृति कु प्रतीक च। ये पर्व तैं और खास बनोण का वास्ता ये दिन हमारा राज्य मा छुट्टी रालि, ताकि हम सब्बि ये त्योहार तै अपणा कुटुंब, गौं मा धूमधाम से मने सको। हमारि नई पीढी भी हमारा पारंपरिक त्यौहारों से जुणि रौ, यु हमारु उद्देश्य च।

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *