रोहतक की सुनारिया जेल में बंद गुरमीत राम रहीम आज दोपहर बाद पैरोल पर आ सकता है बाहर

रोहतक की सुनारिया जेल में बंद गुरमीत राम रहीम आज दोपहर बाद पैरोल पर आ सकता है बाहर
Spread the love

हरियाणा। रोहतक की सुनारिया जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम आज दोपहर बाद पैरोल पर बाहर आ सकता है। पुलिस ने जेल परिसर के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है। खुद रोहतक पुलिस की टीम डीएसपी के नेतृत्व में राम रहीम को यूपी के बागपत स्थित बरनावा आश्रम में छोड़कर आएगी।

साध्वी यौन शोषण, पत्रकार छत्रपति हत्याकांड व रणजीत सिंह हत्याकांड में सजा काट रहे डेरा प्रमुख रामरहीम ने प्रदेश सरकार से 40 दिन की पैरोल मांगी थी। अर्जी जेल अधीक्षक के माध्यम से सरकार को भेजी गई। सरकार ने अनुमति देने की जिम्मेदारी मंडल आयुक्त रोहतक को सौंपी थी। मंडल आयुक्त कार्यालय की तरफ से शुक्रवार शाम को अनुमति जारी कर दी गई। रामरहीम 40 दिन की पैरोल पर यूपी के बागपत स्थित बरनावा आश्रम में शनिवार को जा सकता है। इसके लिए पुलिस व जेल प्रशासन सरकार के आधिकारिक आदेशों का इंतजार कर रहा है। साथ ही जेल परिसर के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

जेल में बंद कैदी व बंदियों से उनके परिजन सोमवार, गुरुवार व शनिवार को मिलते हैं। इसके लिए सुबह नौ से दोपहर 2 बजे तक समय तय है। ऐसे में राम रहीम को पुलिस दोपहर दो बजे के बाद बागपत लेकर जा सकती है।

Mankhi Ki Kalam se

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *