राष्ट्र ऋषि,कुशल संगठनकर्ता,नव भारत निर्माता,विश्व के सबसे लोकप्रिय व मजबूत नेता व भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई : नरेश बंसल

राष्ट्र ऋषि,कुशल संगठनकर्ता,नव भारत निर्माता,विश्व के सबसे लोकप्रिय व मजबूत नेता व भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई : नरेश बंसल
Spread the love

 

राष्ट्र ऋषि,कुशल संगठनकर्ता,नव भारत निर्माता,विश्व के सबसे लोकप्रिय व मजबूत नेता व भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई : नरेश बंसल सांसद राज्य सभा ।।

राज्य सभा सांसद नरेश बंसल ने विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के प्रधान मंत्री व विश्व के लोकप्रिय नेता आदरणीय श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस पर उन्हे हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी है ।सासंद बंसल ने भगवान बद्री विशाल जी व बाबा केदार नाथ जी से प्रधानमंत्री जी के उत्तम स्वास्थय व दीर्घायु की कामना है।
सासंद बंसल ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के रुप में एक राष्ट्र ॠषि,नव भारत निर्माता हमे मिला है जो बिना रुके,बिना चुके केवल भारत को विश्व गुरु बनाने के संकल्प के साथ दिन रात कार्य कर रहा है ।सासंद बंसल ने कहा कि मोदी जी दृढ़ व्यक्तित्व के धनी, अपार ऊर्जा के स्त्रोत, नव विचारधार के संवधर्क, प्रभावशाली कार्य साधक है,जिसने भारत की पावन भूमि में,उम्मीद की नदियां खोदी है।उनकी असाधारण दूरदृष्टि,अनुकरणीय नेतृत्व और समर्पित सेवा से देश का सर्वांगीण विकास हुआ है।मोदी जी ने न सिर्फ देश को समय से आगे सोचने और परिश्रम की पराकाष्ठा से संकल्प को सिद्ध करने की सोच दी बल्कि उसको चरितार्थ करके भी दिखाया।अपनी निर्णय लेने की क्षमता, कल्पनाशीलता और दूरद्दष्टि के लिए विख्यात मोदीजी ने भारत को एक ‘आत्मनिर्भर भारत’ का स्वरुप देने का जो संकल्प लिया है , वह उनके विजन और प्रबल इच्छाशक्ति का प्रतीक है।प्रधान मंत्री जी ने अत्यंतिक राष्ट्रप्रेम, कठोर परिश्रम करने की तैयारी, निर्णय करने की क्षमता और मां भारती को परम वैभव पर पहुंचाने के लिए जो आत्म्बल दिखाया,वो अभूतपूर्व है।मोदी जी के कुशल नेतृत्व में उभरते नए भारत ने विश्व में एक मजबूत, सुरक्षित और विश्वसनीय राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान बनाई है।विकास के साथ-साथ भारतीय संस्कृति को और अधिक समृद्ध करने में मोदी जी का अभूतपूर्ण योगदान है। मोदी जी ने एक रिफॉर्मिस्ट के रूप में न सिर्फ राजनीति को नई दिशा प्रदान की बल्कि आर्थिक सुधारों के साथ-साथ दशकों से चली आ रही समस्याओं का स्थायी समाधान निकालकर सभी को गौरवान्वित किया है ।सासंद बंसल ने कहा कि हर भारतीय के जीवन को सुगम बनाने के लिए मोदी जी का परिश्रम व संकल्प भाव हमारे लिए एक प्रेरणास्रोत है। एक जनप्रतिनिधि, एक कार्यकर्ता और एक देशवासी के रूप में आदरणीय प्रधान मंत्री जी के कुशल मार्गदर्शन में राष्ट्रीय पुनर्निर्माण में भागीदार बनना सौभाग्य की बात है।सांसद ने कहा कि राष्ट्र सेवा में सर्वस्व समर्पित कर एक भारत-श्रेष्ठ भारत के दिव्य ध्येय की ओर एक तपस्वी की भांति चलकर मां भारती को गर्व की अनुभूति करवाने वाले यशस्वी प्रधानमंत्री है श्री नरेंद्र मोदीजी।ग्रामोदय से भारत उदय तक, आयुष्मान भारत से किसान सम्मान निधि तक, धारा 370 से तीन तलाक की कुप्रथा हटाने तक आपके हर निर्णय ने भारत और भारतीय लोकतंत्र को मजबूती प्रदान की है।सासंद ने कहा कि मोदी जी ने अपना कालखंड दलितों, शोषितों, युवाओं, महिलाओं, पूरब-पश्चिम हर कोने में आखिरी इनसान की चिंता करने के लिए समर्पित किया है।मोदी जी के नेतृत्व में आज का समाज 75 साल बाद एक आकांक्षी समाज है। वो अब बदलाव देखने के लिए इंतजार नहीं करना चाहता है। सांसद नरेश बंसल ने कहा कि मुझे खुशी है कि मोदी जी के नेतृत्व में देश में सामूहिक चेतना का पुनर्जागरण हुआ है।यह मोदी जी के कुशल मार्गदर्शन में ही यह संभव हुआ है कि जब दुनिया भर में कोरोना वैक्सीन पर शक हो रहा था तब हमारे गांव देहात से लेकर शहरों तक 200 करोड़ से अधिक डोज लेकर दुनिया को चौंका दिया । माननीय मोदी जी ने सबका साथ सबका विकास के साथ शुरुआत की थी, इसमें सबका प्रयास और सबका विश्वास जुड़ गया है। मोदी जी के नेतृत्व मे आने वाले सालो में हमें कोई ताकत विकसित भारत बनाने से रोक नहीं सकती। भारत के इतिहास मे जय जवान, जय किसान का नारा शास्त्री जी ने दिया था। अटलजी ने इसमें जय विज्ञान जोड़ दिया।मोदी जी ने विकसित भारत के लिए आजादी के अमृत काल में इसमें जय अनुसंधान भी जोड दिया।सांसद ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में भारत सरकार द्वारा 35 करोड़ मुद्रा लोन देकर करोड़ों युवाओं को स्वरोजगार के अवसर दिए हैं।उन्होंने कहा कि हमारी सरकार पहले दिन से गरीब को सशक्त करने में जुटी है। हमने गरीब की एक-एक चिंता को दूर करने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि आज 50 करोड़ गरीबों के पास पांच लाख तक के मुफ्त इलाज की सुविधा है। 25 करोड़ गरीबों के पास दो-दो लाख का दुर्घटना बीमा है। 45 करोड़ गरीबों के पास जन धन खाता है।सासंद बंसल ने कहा कि पहले खुले में शौच होता था, आज घर पर सम्मान से शौचालय की सुविधा है। आज हर गरीब को आयुष्मान का सहारा है। पहले ट्रिपल तलाक का डर था। अब यह चिंता नहीं है। आज हमारी सीमाएं पहले से ज्यादा सुरक्षित हैं। पहले देश का नॉर्थ-ईस्ट भेदभाव से दुखी था। आज वहां विकास हो रहा है। सेवा सुशासन और गरीबों के कल्याण को बनी योजनाओं ने सरकार के मायने ही बदल दिए हैं। अब सरकार माई बाप नहीं जनता की सेवक है। अब सरकार जीवन में दखल देने के लिए नहीं, बल्कि जीवन को आसान बनाने के लिए है।सासंद बंसल ने कहा कि प्रधान मंत्री जी के कुशल मार्गदर्शन में अब लोग डबल इंजन की सरकार चुन रहे हैं।सांसद ने कहा कि हमारी सरकार ने तकनीक की मदद से भ्रष्टाचार का स्कोप कम कर दिया। पहले की सरकार ने भ्रष्टाचार को परमानेंट मान लिया था। इसे मोदी जी ने खत्म किया है, इसे खत्म करने का एक उदाहरण डायरेक्ट बेनिफिट स्कीम है, जिसके जरिए किसानों के बैंक खातों में सीधे 21 हजार करोड़ ट्रांसफर किए गए है। बीते आठ सालों में ऐसे ही DBT के जरिए 22 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा देशवासियों के बैंक खातों में ट्रांसफर किए है।सासंद नरेश बंसल ने कहा कि 2014 से पहले अखबार-टीवी की सुर्खियां बनी रहती थीं, लूट-खसूट, भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद, अफसरशाही, लटकी-फटकी योजनाओं की बात होती थी। आज चर्चा होती है, सरकारी योजनाओं से मिलने वाले लाभ की।
सासंद बंसल ने कहा कि हमारा सौभाग्य है जो ऐसा प्रधान सेवक मिला है जिसका मानना है कि ” मेरा 130 करोड़ देशवासियों का परिवार है। आप ही मेरी जिंदगी में सब कुछ हैं। आज मेरी सरकार आठ साल पूरे कर रही है, आज देवभूमि से संकल्प दोहराउंगा। उन्होंने कहा कि हर भारतवासी का सम्मान और सुरक्षा उनका संकल्प है। इसी भाव को लेकर आज अपने आपको संकल्पित करता हूं।”
माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्म दिवस की हार्दिक बधाई देते हुए सांसद नरेश बंसल जी ने कहा कि आपका मार्गदर्शन और प्रोत्साहन हमारी राष्ट्र सेवा की प्रतिबद्धता को और दृढ़ करता है। राष्ट्र निर्माण में हर सम्भव योगदान के लिए हम पूरी तरह तत्पर और कटिबद्ध हैं।प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा , अंत्योदय से आत्मनिर्भर भारत की दिव्य संकल्पना को साकार कर रहे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हृदयतल से बधाई। प्रभु की कृपा से आपको दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति हो। आजीवन मां भारती की सेवा का परम सौभाग्य आपको प्राप्त होता रहे।

 

Mankhi Ki Kalam se

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *