उत्तराखंड

क्योशी पवन कुमार शर्मा कराटें में 8वी ब्लैक बेल्ट सहित हांशी पदवी से हुए अलंकृत

 

जयपुर के कराते विशेषज्ञ पवन कुमार शर्मा ने राजस्थान प्रदेश को कराते क्षेत्र में गौरान्वित किया है।

19 जनवरी 2024 को ओकिनावा शोरिन मत्सुबयाशी रयू कराते-डो फेडरेशन क्योकाई योबुकान ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित कठिनतम ग्रेडिंग में कराते में हाचीदान ‘8th डान ब्लैक बेल्ट’ प्राप्त करने वाले क्योशी पवन कुमार शर्मा को हांशी पदवी से अलंकृत किया गया।

जापानी भाषा में क्योशी का अर्थ विद्यावाचसपति अर्थात प्रोफेसर होता है जो कराते दर्शन का बोध सहित मर्म अध्यापन कराने में सक्षम होते हैं। इसी क्रम में हांशी अगला क्रमोन्नत पदवी है। इसका जापानी अर्थ उदाहरण, आदर्श होता है जो एक आदर्श व वरिष्ठ गुरु के रूप में सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध रहता है।

क्योशी पवन कुमार शर्मा को हांशी पदवी काँचो एम एस रवीन्द्रन जी द्वारा प्रदान किया गया, कराते खेल में तीन दशकों से अधिक समय से जुड़े हुए क्योशी पवन कुमार शर्मा , काँचो रवीन्द्रन से यह पदवी प्राप्त करने वाले प्रथम व्यक्ति हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *