उत्तराखंडयमकेश्वर

यमकेश्वर विधायक रेनू बिष्ट को मातृत्व शोक, पूर्णानंद घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

Spread the love

यमकेश्वर: यमकेश्वर विधायक रेनू बिष्ट की माता लक्ष्मी देवी पिछले कुछ दिनों से बीमार थी  आज सुबह उनका निधन उनके अपने ही निवास में ही हो गया, जिनका अंतिम संस्कार ऋषिकेश के पूर्णानंद घाट पर किया गया।

बताया जा रहा है कि यमकेश्वर की विधायक रेनू बिष्ट की माता का निधन उनके आवास पर आज सुबह हो गया। वह अपना भरा पूरा परिवार छोड़कर अपने नश्वर शरीर त्याग कर परलोक को परिगमन कर चुकी है।

यमकेश्वर के आम जनमानस से लेकर प्रतिनिधियों ने विधायक रेनू बिष्ट को मातृत्व शोक होने पर शोक व्यक्त किया है, हम सभी क्षेत्रवासी यमकेश्वर विधायक रेनू बिष्ट के शोकाकुल परिवार के इस असीम दुख के घड़ी में उनके साथ है, और उनकी माता की पुण्य आत्मा को शांति मिले साथ ही शोकाकुल परिवार को ईश्वर इस दुखद घड़ी को सहने की शक्ति प्रदान करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *