कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास के निधन पर राज्य महिला आयोग के कार्यलय में मौन के साथ व्यक्त किया गया शोक

कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास के निधन पर राज्य महिला आयोग के कार्यलय में मौन के साथ व्यक्त किया गया शोक
Spread the love

आज उत्तराखण्ड महिला आयोग के कार्यलय में राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास जी के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया।

आज राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल जब कार्यालय में काउन्सलिंग हेतु उपस्थित थी तो उन्हें कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास जी के आकस्मिक निधन का समाचार मिला। उन्होंने उनके निधन के समाचार पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह दुःखद समाचार स्तब्ध करने वाला है। कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास जी का निधन राज्य में जनसेवा एवं राजनीति के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति है।

कुसुम कण्डवाल ने कहा कि उन्होंने उनके साथ भाजपा में रहते हुए कार्य किया है। चंदन राम दास जी सरल व सहज स्वभाव के व्यक्ति एवम एक सुलझे हुए राजनीतिक थे। उनका इस प्रकार से अचानक व काम आयु में चले जाना अत्यंत दुखद है।

उन्होंने कार्यलय में उपस्थित सभी कर्मचारियों व सदय सचिव के साथ कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास के निधन पर शोक व्यक्त किया व दो मिनट का मौन रखते हुये ईश्वर से पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने एवं परिजनों व समर्थकों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Mankhi Ki Kalam se

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *