पंचतत्व में विलीन हुईं मां हीराबा, प्रधानमंत्री मोदी ने दी मुखाग्नि
अहमदाबाद : पीएम मोदी की मां हीराबेन का निधन शुक्रवार तड़के अहमदाबाद के अस्पताल में हो गया। हीराबेन की उम्र 100 साल थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन की बुधवार को तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
पंचतत्व में विलीन हुईं पीएम मोदी की मां हीराबा
यहां देखें वीडिया…
यहां देखें भावुक कर देने वाला VIDEO
तस्वीरें: हीराबा का पार्थिव शरीर श्मशान घाट लाया गया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी का पार्थिव शरीर गांधीनगर के श्मशान घाट लाया गया।
दूसरी तस्वीर
तीसरी तस्वीर
चौथी तस्वीर
राहुल गांधी ने जताया दुख
परिवार ने दिया संदेश
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पीएम मोदी की मां के निधन पर जताया दुख
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया दुख प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शोक व्यक्त किया।
अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया पीएम मोदी की मां का पार्थिव शरीर

दूसरी तस्वीर
अंतिम सफर पर हीराबा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी को गांधीनगर में अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया।
पीएम मोदी ने मां पार्थिव शरीर को कंधा दिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वर्गीय मां हीराबेन मोदी के पार्थिव शरीर को कंधा दिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधीनगर में अपनी स्वर्गीय मां हीराबेन मोदी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी के अध्यक्ष गुलाम नबी आजाद, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन पर शोक व्यक्त किया। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी हीराबा के निधन पर दुख जताया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई सोमाभाई मोदी और परिवार के अन्य सदस्य हीराबेन मोदी के आवास पर पहुंचे।