उत्तराखंड

कवियत्री व लेखिका डॉ. कविता को मध्यप्रदेश साहित्य अकादमी पुरस्कार, एक लाख रुपए मिलेंगे पुरस्कार में

Spread the love

देहरादून। गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय श्रीनगर के फैकल्टी डेवलपमेंट सेंटर में रिसर्च एसोसिएट युवा कवियत्री व लेखिका डॉ. कविता भट्ट “शैलपुत्री” को मध्य प्रदेश साहित्य अकादमी की ओर से अखिल भारतीय आचार्य रामचंद्र शुक्ल (आलोचना) पुरस्कार 2019 के लिए चयनित किया गया है। उनको मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग की ओर से एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि मिलेगी।

डॉ. कविता भट्ट की पुस्तक “भारतीय साहित्य में जीवन मूल्य” का चयन अखिल भारतीय आचार्य रामचंद्र शुक्ल (आलोचना) पुरस्कार श्रेणी में हुआ। डॉ. भट्ट अब तक 24 पुस्तकें और सैकड़ों रचनाएं लिख चुकी है। वह कनाडा से प्रकाशित अंतरराष्ट्रीय पत्रिका हिंदी चेतना के परामर्श मंडल के परामर्श मंडल की सदस्य होने के साथ ही हिंदी साहित्य भारती की प्रदेश अध्यक्ष भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *