क्राइम

धोखे से अपनी सास को घर पर बुलाकर दामाद द्वारा सास के मुंह में कपड़ा ठूंस कर हमला करने के मामले में महिला आयोग की अध्यक्ष ने लिया सज्ञान, एसओ क़ो दिए कार्यवाही के निर्देश

ऋषिकेश:  धोखे से अपनी सास को घर पर बुलाकर दामाद द्वारा सास के मुंह में कपड़ा ठूंस कर हमला करने के मामले में महिला आयोग की अध्यक्ष ने किया कड़ा रुख। एसओ को दिए निर्देश जल्द करे कड़ी कार्यवाही….

महिला आयोग की अध्यक्ष ने इस प्रकरण में कड़ी निन्दा करते हुए ऋषिकेश एसओ से फोन पर वार्ता की और इस प्रकार के अपराध करने वाले अपराधी के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि किसी भी महिला के ऊपर इस प्रकार से वार कर लहूलुहान करने का मामला बहुत ही शर्मनाक है। ऐसे अपराध करने वालो को बिल्कुल भी नही बख्शा जाए ऐसे अपराधियों के विरुद्ध जल्द से जल्द कठोर कार्यवाही करते हुए उसे कड़ी सजा दिलाई जाए।

जिस पर एसओ ने जानकारी दी है कि अपराधी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा जांच के आधार पर अतिशीघ्र कार्यवाही करेगी।

आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि आज जो महिला को कमजोर समझ कर उन के साथ गलत बर्ताव या उनका शोषण करते हैं वो यह बात ध्यान रखें कि आज महिला आयोग व कानून महिलाओं के हितों की रक्षा के लिए तत्पर है और किसी भी पीड़ित महिला के साथ आयोग कंधे से कंधा मिला कर खड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *