चारधाम यात्रा के लिए परिवहन निगम विशेष बस सेवा करेगा शुरू

चारधाम यात्रा के लिए परिवहन निगम विशेष बस सेवा करेगा शुरू
Spread the love

देहरादून।  चारधाम यात्रा में इस बार परिवहन निगम विशेष बस सेवा चलाएगा। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। परिवहन निगम ने बसों के अनुबंध की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। हर साल चारधाम यात्रा के दौरान निजी बसों का बोलबाला होता है। रोडवेज बस सेवा तो चलाता है लेकिन बसों की किल्लत होने की वजह से यह प्रभावी नहीं हो पाती।

अगर कुछ रूटों से हटाकर बसें चारधाम यात्रा मार्गों पर चलाई जाती हैं तो उन रूटों पर सवारियों को परेशानी आने लगती है। परिवहन विभाग ने इस बार इस समस्या के समाधान के लिए विशेष योजना बनाई है। मई में होने वाली चारधाम यात्रा के लिए परिवहन निगम को विशेष बस सेवा शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। यह ऐसी बसें होंगी जो परिवहन निगम अनुबंधित करेगा और यात्रा खत्म होने के बाद निगम इन बसों को पहाड़ के अन्य रूटों पर संचालित करेगा।

यात्रियों को मिलेगी सस्ती बस सेवा

निजी कंपनियों की बसों से चारधाम यात्रा जाना खासा महंगा पड़ता है। रोडवेज की बसों को लेकर हमेशा मारामारी रहती है लेकिन पर्याप्त बसें न होने की वजह से श्रद्धालुओं को महंगी यात्रा करनी पड़ती है। रोडवेज की विशेष बसें संचालित होने के बाद यात्रियों को अपेक्षाकृत सस्ता सफर करने का मौका मिलेगा।

परिवहन निगम ने शुरू की अनुबंध प्रक्रिया
परिवहन निगम ने बसों के अनुबंध की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, प्राइवेट बसों को परिवहन निगम अनुबंध पर ले रहा है। इन बसों का संचालन ही विशेष बस के रूप में किया जाएगा। .
चारधाम यात्रा के दौरान हर साल परिवहन निगम पर बस संचालन का दबाव रहता है। अन्य रूटों से बसें यहां लाकर चलाने से इस बार मुक्ति मिलेगी। यात्रियों की सुविधा के लिए हम इस बार चारधाम की विशेष बस सेवा शुरू करेंगे। -अरविंद सिंह ह्यांकी, सचिव, परिवहन

Mankhi Ki Kalam se

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *