यमकेश्वर

यमकेश्वर: कौड़िया-किमसार मार्ग के न बनने पर सम्बन्ध में राज्यपाल ने चिंता जताई

Spread the love

यमकेश्वर:  गुरुत्वम सेवा समिति ग्राम तल्ला बनास में जगत ट्रस्ट (पब्लिक चेरेटेबल ट्रस्ट)नेचर केयर सेन्टर का विधिवत उद्घाटन हिमाचल प्रदेश के महामहिम राज्यपाल श्री शिव प्रसाद शुक्ला ने किया, ट्रस्ट के मुख्य संचालक घनश्याम लूथरा ने ट्रस्ट के उद्देश्यों पर बोलते हुए कहा कि नेवर केयर सेन्टर में क्षेत्रवासियों का उपचार प्राकृतिक विधानों से बिल्कुल निशुल्क किया जाना है। उन्होंने कहा कि जगत कृपालु महाराज जी का यही सपना था कि वह लोगों को ऐलोपैथिक व मंहगे इलाजसे कैसे मुक्त करें , आज उनका सपना साकार होता नजर आ रहा हैँ। जनसभा में कई डाक्टरों ने अपने अपने सुझाव दिये। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक रेनु बिष्ट ने अपने संबोधन में इसके प्रचार प्रसार करने व इसका लाभ लेने की अपील की। की।
कौड़िया-किमसार मार्ग के न बनने पर सम्बन्ध में राज्यपाल ने चिंता जताई, व आश्वासन दिया कि मैं भी इस सम्बन्ध में उत्तराखण्ड के मुख्यमन्त्री व लोक निर्माण विभाग व वन विभाग से इसे बनाने का अनुरोध करूंगा। पहली बार, कोई राज्यपाल सड़क मार्ग से यँहा तक आया, तभी उन्होने सड़क की दयनीय स्थिति पर चिंता जताई। मौके पर सेवा समिति ट्रस्ट द्वारा बचन विष्ट प्रधान मल्ला बनास, विनोद सिह नेगी पूर्व प्रधान को मंच पर सम्मानित किया, गया। डॉ पुष्पा (नेवर केयर सेन्टर) ने मंच का संचालन किया। इस मौके पर ट्रस्ट के पदाधिकारी व नेचर केयर सेन्टर के सहायक प्रवन्धक, अनिल तिवारी सहित, थाना अध्यक्ष यमकेश्वर उमेश कुमार, राजस्व उपनिरिक्षक मनीष सजवाण, कानूनगो चित्र सिंह रावत, अधिशासी अभियन्ता डी पी सिंह लो0 नि० वि) सहायक अभियन्ता विद्युत अनिल अरोड़ा, जेई. आर एस चौधरी रेजर पार्क एन्. एस. को दियाल, प्रकाश सिह सहित सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *