यमकेश्वर

यमकेश्वर : यशपाल नेगी के हत्या के आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर किया लक्ष्मणझूला थाना घेराव

Spread the love

यमकेश्वर। कैंप कर्मचारी की हत्या में शामिल फरार तीन आरोपियों की गिरफ्तार नहीं होने पर यमकेश्वर प्रधान संगठन सहित अन्य जनप्रतिनिधियों में आक्रोश है। मंगलवार को आक्रोशित प्रधानों ने लक्ष्मणझूला थाने का घेराव कर फरार तीन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। ऐसा नहीं होने पर उन्होंने चक्काजाम किए जाने किए जाने की चेतावनी दी है।

जिसकी सारी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी। मंगलवार को यमकेश्वर प्रधान संगठन की अध्यक्ष मीना बेलवाल के नेतृत्व में पदाधिकारी लक्ष्मणझूला थाने में पहुंचे। यहां पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। मीना बेलवाल ने कहा कि हत्या की वारदात को चार दिन बीत चुके हैं। अब तक पुलिस एक ही आरोपी को गिरफ्तार कर पाई है। जबकि हत्यारोपी अन्य तीन खुलेआम बाहर घूम रहे हैं। उन्होंने पुलिस के रवैये पर सवाल उठाए।

Video Player

इस दौरान थाना निरीक्षक संतोष सिंह कुंवर और प्रधान संगठन के पदाधिकारियों की बीच तीखी नोंकझोंक भी हुई। संगठन के मीडिया प्रभारी सत्य हर्षवाल ने चेताया कि तीन दिन के अंदर फरार आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो प्रधान संगठन चक्काजाम करने को मजबूर होगा। जिसकी जिम्मेदारी पुलिस और प्रशासन की होगी। थाना निरीक्षक संतोष कुंवर ने बताया की फरार आरोपियों की धरकपड़ के प्रयास तेज कर दिए हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

Video Player

थाने का घेराव करने वालों में प्रधान संगठन के उपाध्यक्ष नीरज पयाल, सचिव अनुज नेगी, प्रधान धनजंय करूवाण, जिला पंचाय सदस्य आरती गौड़, जिपं सदस्य क्रांति कपरूवान, चंद्रमोहन रौथाण, विक्रम सिंह, संदीप सिंह, सुनीता देवी, मधु देवी, राम सिंह, दिलीप बिष्ट अनिल नेगी, अजय रावत, संदीप, प्रदीप, विनीता नौटियाल आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *