भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट की नई टीम तैयार, यमकेश्वर विधानसभा से मीरा रतूड़ी और ऋषि कण्डवाल को मिली यह जिम्मेदारीए देखिये पूरी सूची

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट की नई टीम तैयार, यमकेश्वर विधानसभा से मीरा रतूड़ी और ऋषि कण्डवाल  को मिली यह जिम्मेदारीए देखिये पूरी सूची
Spread the love

देहरादूनः भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया है, जिसमें से 08 प्रदेश उपाध्यक्ष, 03 प्रदेश महामंत्री, और 08 प्रदेश मंत्री नियुक्त किये हैं। भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक टीम मेंं प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी बलवंत सिंह भौर्याल, कैलाश शर्मा, कुलदीप कुमार, कल्पना सैनी, नीरू देवी, मुकेश कोली, शैलेन्द्र बिष्ट, देशराज कर्णवाल को बनाया गया है। वहीं पद्रेश महामंत्री की जिम्मेदारी खिलेन्द्र चौधरी, राजेन्द्र बिष्ट, एवं आदित्य कोठारी को दी गयी है। प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनी मित्तल, और प्रदेश सह कोषाध्यक्ष साकेत अग्रवाल को बनाया गया है।

वहीं प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी मीना गंगोला, आदित्य चौहान, मीरा रतूड़ी, हेमा जोशी, लीलावती राणा, राकेश नैनवाल, गुरविन्दर सिंह चण्डोक, विकास शर्मा को सौंपी गयी है। प्रदेश कार्यालय सचिव कौस्तुभानंद जोशी, को बनाया गया है। मनवीर सिंह चौहान पूर्व की भॉति प्रदेश मीडिया प्रभारी के पद पर बने हुए हैं। प्रदेश प्रकोष्ठ प्रभारी, पुष्कर सिंह काला और ऋषि कण्डवाल को सौंपी गयी है। प्रदेश विभाग प्रभारी अनिल शाही और रमेश गडिया को दी गयी है।

अपनी नई टीम में प्रदेश अध्यक्ष, युवा मोर्चा शंशाक रावत, प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा की जिम्मेदारी केदारनाथ विधायक, आशा नौटियाल को दी है। वहीं प्रदेश किसान मोर्चा का अध्यक्ष जोगेन्द्र पुण्डीर को बनाया गया है। वहीं प्रदेश अध्यक्ष ओ0बी0सी0 मोर्चा, राकेश गिरी को बनाया गया है। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा समीर आर्या, और राकेश राणा को प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा तथा इन्तजार हुसैन को प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा बनाया गया है।

देखें किसे कौन सी जिम्मेदारी सौंपी 

  

Mankhi Ki Kalam se

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *