सीएम योगी आदित्यनाथ आज पहुंचेंगे मथुरा, भाजपा प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित कर धर्मनगरी को देंगे 822 करोड़ की योजनाओं की सौगात

सीएम योगी आदित्यनाथ आज पहुंचेंगे मथुरा, भाजपा प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित कर धर्मनगरी को देंगे 822 करोड़ की योजनाओं की सौगात
Spread the love

उत्तर प्रदेश। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मथुरा आ रहे हैं। वे यहां सेठ बीएन पोद्दार इंटर कॉलेज में आयोजित भाजपा प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री धर्मनगरी को 822 करोड़ की योजनाओं की सौगात भी देंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए पुलिस और प्रशासनिक स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं। कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 10.55 बजे गाजियाबाद से हेलीकॉप्टर से मथुरा स्थित यूपी वेटरनेरी यूनिवर्सिटी हेलीपैड पर पहुंचेंगे। यहां से 11 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक सेठ बीएन पोद्दार इंटर कॉलेज में आयोजित हो रहे भाजपा प्रबुद्ध सम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री जनपद को 822 करोड़ की 210 परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसमें 84 परियोजनाओं का लोकार्पण, 126 परियोजनाओं का शिलान्यास होगा। यह परियोजनाएं 12 से अधिक विभागों से संबंधित हैं।

भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि में मुख्यमंत्री योगी आगामी निकाय चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को ही नहीं मथुरावासियों को भी रिझाने आ रहे हैं। प्रबुद्ध वर्ग के सम्मेलन में वे न केवल कार्यकर्ताओं को नगर निगम चुनाव में फतह के लिए प्रेरित करेंगे, बल्कि मथुरावासियों को धर्मनगरी की सत्ता में भाजपा की उपयोगिता दर्शाएंगे।मुख्यमंत्री का मथुरा दौरा भले ही भाजपा का प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन दर्शाया जा रहा है, लेकिन हकीकत में ये आगामी निकाय चुनाव की तैयारी का ही एक हिस्सा है। चुनाव से पूर्व मथुरा के लिए 822 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात यही दर्शा रहा है। इसी चुनावी तैयारी में मुख्यमंत्री इस दौरान मथुरा वासियों को यह भी बताएंगे कि राज्य और केंद्र की सत्ता के साथ स्थानीय निकाय में भाजपा की मौजूदगी भगवान श्रीकृष्ण की नगरी के विकास के लिए कितनी आवश्यक है। मुख्यमंत्री का यह मथुरा में 27वां दौरा है। पिछले माह भी समीक्षा बैठक के दौरान यहां के अधिकारियों को फटकार भी लगाई थी। हालांकि इस बार समीक्षा बैठक का समय तो निर्धारित नहीं कर रखा है लेकिन माना जा रहा है कि अधिकारियों के पेच कसे जा सकते हैं।

Mankhi Ki Kalam se

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *