गौमाता एवं गौवंश की दशा सुधारने के लिए चलायी जा रही गौरक्षा जनजागरण भारत यात्रा

गौमाता एवं गौवंश की दशा सुधारने के लिए चलायी जा रही गौरक्षा जनजागरण भारत यात्रा
Spread the love

टिहरी। श्रीराम गौधाम सेवा समिति के तत्वाधान में मार्च 2020 लॉकडाउन के समय से निरचित गौ बस की सेवा निस्वार्थ भाव और तन, मन से गौ सेवा में कार्यरत है। आपको बता दें कि गौ सेवक जगदीश प्रसाद भट्ट द्वारा इस समिति की स्थापना की गयी। इस समिति का उद्देश्य निराश्रित गौमाता और गौवंशों की दशा और दिशा सुधारने का है, इसके लिए श्रीराम गौधाम सेवा समिति ने एक ऐतिहासिक गौरक्षा जनजागरण भारत यात्रा का शुभारम्भ किया है। इसमें गांव से लेकर शहरों में पैदल मार्गों में तथा सड़को पर निराश्रित घूम रही गौमाता एवं गौवंश की निस्वार्थ भाव से सेवा व लोगों को गौवंश के प्रति जागरुक किया जा रहा है, साथ अपील की जा रही है कि समिति के साथ जुड़कर गौ सेवा के माध्यम से पुण्य कमाई की ओर एक पहल करें। गौमाता हमारे हिन्दू सनातन की माता है, गौमाता को शास्त्रों में बहुत बड़ी महिमा है तथा वह सभी प्रकार से पूज्य है, फिर भी सीमाता की इतनी बुरी दुर्दशा क्यों हो रही है। गौमाता से तस्कर कोई दूसरा बड़ा धर्म एवं महान पुण्य कार्य नहीं है। गौमाता को कभी भूलकर भी अन्य पशुओं से तुलना ना करें एवं अन्य पशुओं की भांति साधारण नहीं समझना चाहिए। गौमाता के शरीर में 33 कोटि देवी देवताओं का वास होता है। माता श्रीकृष्ण की परमाया है, गौमाता वैतरणी पार लगाने वाली है, गौमाता को अपने घर पर रखकर तन, मन तथा धन सेवा करनी चाहिए । ऐसा माना जाता है कि जो सच्चे मन से गौमाता की सेवा करता है गौमाता उसकी सर्व मनोकामना पूर्ण करती है। गौमाता के दिव्य दर्शन प्रातः काल उठकर जो इन्सान करता है उसका बड़ा भाग्य उदय हो जाता है।

गौमाता यदि कहीं भी मार्ग में दिखाई देती है तो उसे अपने दाहिने शोर से जाने देना चाहिए। गौमाता के गोबर से लक्ष्मी जी और गोमूत्र में गंगाजल का वास होता है यही नहीं गौमूत्र से समस्त प्रकार के रोग दूर होते है, गौमाता की सेवा ही मनुष्य के लिए परम कल्याणकारी सेवा है, लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि आज गौमाता की दुर्दशा देश भर में हो रही है। गौमाता गांव से लेकर शहर में रास्तों में सड़को पर निति घूम रही है। गौमाता और गौवंश जिसको लेकर हर मनुष्य को आज चिन्तन मनन कर गौमाता की सेवा करनी चाहिये। यहाँ उद्देश्य को साकार करने को लेकर आम जनमानस से सहयोग की भावना के मध्यनजर यह एक जन-जागरण गौरव (गौमाता बचाओ जन-जागरण यात्रा) का आयोजन आप सभी के सहयोग एवं कल्याण के लिए किया जा रहा है।

Video Player

00:00
01:04

आपको बताते है कि श्रीराम गौधाम सेवा समिति के तत्वाधान में गौसेवक जगदीश भट्ट की अगुआई में मार्च 2020 लॉकडाउन के समय से निरचित गो बस की सेवा निस्वार्थ भाव से और तन, मन तथा एम से की जा रही है। 23 मार्च 2000 लॉकडाउन के समय जब सब अपने घरों के छेद होने को मजबूर हो गए और इंसान से लेकर पशुओं के सामने जीने और खाने का संकट पैदा हो गया था, उसके बाद से ही श्रीराम गौधाम सेवा समिति परिवार, तपोवन का उदय गौमाता की सेवा और सर्धन के लिए हुआ और गौ सेवक जगदीश प्रसाद भट्ट द्वारा इस समिति को स्थापना की गयी। श्रीराम गौधाम सेवा समिति द्वारा निराश्रित गौमाता और गौ वंशों की दशा और दिशा सुधारने के लिए एक एतिहासिक गौरक्षा जनजागरण भारत यात्रा का शुभारम्भ विश्वविख्यात, अनंत श्रीविभूषित, मानसममंज्ञ, संत शिरोमणी पद्मविभूषण श्री तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामानन्दाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य महाराज के आशीर्वाद एवं सानिध्य में 23 अक्टूबर 2023 से मांगा प्रदेश के शियोपुर जनपद के गसवानी क्षेत्र की गई है। यह यात्रा मध्य प्रदेश मे चलकर उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल तथा उत्तराखण्ड के हरिद्वार में पहुंचेगी जहाँ इसका दिव्य एवं भव्य समापन महामण्डलेश्वरों, संतों के सानिध्य में हरेगा। इस एतिहासिक गौरक्षा जनजागरण भारत यात्रा को देशभर के संत समाज एवं प्रवद्धजनों का आशीर्वाद मिल रहा है।

Video Player

00:00
00:38

23 अक्टूबर से शुभारम्भ हुई इस एतिहासिक गौरक्षा जनजागरण भारत यात्रा का उद्देश्य गांव से लेकर शहरों में, पैदल मार्गों में तथा सड़को पर निराश्रित घूम रही गौमाता एवं गौ वंश की दशा सुधारने के लिए एक जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है। जिसके लिए समस्त आम जनमानस से अपील की जा रही है कि वह अपने-अपने क्षेत्र में गो माता की रक्षा एवं संवर्धन कर कार्य सेवा भाव से कर पुण्य के भागी बने तथा किसी भी स्थिति एवं परिस्थिति में गौमाता को जगह-जगह निराश्रित ना छोड़े। श्रीराम गौधाम सेवा समिति परिवार, तपोवन ऐसे सभी गौभक्त प्रेमियों से साथ जुड़ने की अपील कर रहा है ताकि जगह-जगह गौमाता की सेवा एवं सवर्धन का पुनीत कार्य किया जा सके और गौमाता की दशा सुधारकर समस्त जगह के कल्याण का कार्य किया जा सके, क्योंकि गौ सेवा में ही समस्त जगत का कल्याण निहित है।

श्रीराम गौधाम सेवा समिति परिवार, तपोवन की इस एतिहासिक गौरक्षा जनजागरण भारत यात्रा के माध्यम से गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिये जाने की पुरजोर मांग जनमानस के समर्थन से की जा रही है। हम सब मिलकर इस यात्रा के साक्षी बने।

रजि. नहीं। : UK0590812021005532

याचिकाकर्ता: श्रीराम गौधाम सेवा समिति (रजि.)

तपोवन, जिला टिहरी गढ़वाल (उत्तराखण्ड) मुख्यकार्यकारी अधिकारी एवं प्रचारक हर्षमणी उनियाल, मनीष –

जगदीश भट्ट

संस्थापक

सम्पर्क सूत्र : 9520776031, 8979727132

Mankhi Ki Kalam se

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *