उत्तराखंड

उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार से महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने की महिलाओ से सम्बंधित इस मुख्य मुद्दे पर वार्ता

Spread the love

देहरादून: आज उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार से   महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने शिष्टाचार भेंट की। डीजीपी  द्वारा उन्हें महिला आयोग की अध्यक्ष बनने पर शुभकामनाएं भी दी गई। भेंट के समय डीआईजी पी. रेणुका भी उपस्थित रही। जिसमें महिलाओं की सुरक्षा संबंधित सभी विषयों पर चर्चा हुयी।  कुसुम कंडवाल ने डीजीपी से  कहा कि थाने व चौकियों में आने वाली सभी महिलाओं की शिकायतों को ध्यान से सुना जाए एवं सभी पुलिस चौकियों व थानों का महिला फ्रेंडली होने की बात रखी। महिला आयोग व उत्तराखंड पुलिस द्वारा एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग के प्रत्येक जिले में प्रशिक्षण होने हैं जिसपर भी वार्ता हुई। डीजीपी  अशोक कुमार  ने महिला आयोग के साथ कदम से कदम मिला कर महिलाओं की हर संभव सहायता हेतु कार्य करने को कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *