उत्तराखंड

हल्द्वानी के गौला नदी में बहे युवक को SDRF ने 20 घंटे बाद किया रिकवर

हल्द्वानी।  गौला नदी हल्द्वानी में बहे किशोर का शव 20 घंटे बाद गौला बैराज से बरामद हो गया है। सुबह पांच बजे से चले सर्च अभियान के दौरान एसडीआरएफ और पुलिस को सफलता मिली। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भेज दिया गया है। इधर, स्वजनों में कोहराम मचा हुआ है।

रविवार को अपराह्न तीन बजे वेलेजली लाज निवासी 16 वर्षीय युवराज व उसका दोस्त सुधीर उर्फ गोलू अपने पांच अन्य दोस्तों के साथ नहाने के लिए चित्रशिला घाट रानीबाग के पास गौला नदी में नहाने के लिए गए थे। नहाने के दौरान युवराज और सुधीर नदी के तेज प्रवाह में बह गए थे।

कुछ देर बाद पुलिस ने युवराज को नदी से बाहर निकाला। अस्पताल पहुंचने पर डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया था। वहीं सुधीर का कुछ पता नहीं चल सका था। देर रात आठ बजे तक एसडीआरएफ और पुलिस की टीमें नदी में सर्च अभियान चलाते रहे। अंधेरे के चलते अभियान को रोकना पड़ा था।

मल्ला काठगोदाम चौकी इंचार्ज फिरोज खान ने बताया कि सोमवार सुबह पांच बजे से सर्च अभियान शुरू कर दिया गया था। बैराज के आसपास किशोर की तलाश की जा रही थी। उन्होंने बताया कि बैराज का एक गेट हल्का खोलने पर सुधीर का एक हाथ दिखा। लकड़ियों में फंसने से वह नदी के नीचे डूब गया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *