उत्तराखंडयमकेश्वर

यमकेश्वर धारकोट निवासी मानसी शर्मा ने यूकेपीएससी अभियोजन अधिकारी परीक्षा में तीसरी रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

 

 

यमकेश्वर : उत्तराखंड लोक सेवा आयोग हरिद्वार द्वारा आयोजित सहायक अभियोजन अधिकारी परीक्षा 2021 के 17 फरवरी 2020 क़ो परीक्षा परिणाम घोषित किये है। जिसमें यमकेश्वर के धारकोट ग्राम सभा निवासी मानसी शर्मा ने तीसरी रैंक हासिल कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया हैं।

धारकोट ग्राम सभा के उप प्रधान दिनेश शर्मा की बेटी मानसी की प्रारम्भिक शिक्षा राजकीय प्राथमिक विद्यालय धारकोट से हुई और उसके बाद प्रतिभावान् छात्रा मानसी ने प्रतियोगिता परीक्षा पास कर हिमज्योति देहरादून में कक्षा 5 वी में प्रवेश लिया और यंही से 12 वी परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद विवेकानंद इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी नई दिल्ली से एलएलबी करने के बाद दे अपनी क़ानून की प्रेक्टिस करना आरम्भ किया।

मानसी ने कहा की माताजी पिता का सहयोग और गुरुजनो की प्रेरणा के बदौलत यह परीक्षा उत्तीर्ण करने में सफल रही। वहीँ मानसी के पिताजी दिनेश शर्मा का कहना हैं की बेटी ने आज अपना मुकाम हासिल कर लिया हैं, साथ ही पूरी ग्राम सभा और क्षेत्र का नाम रोशन किया हैं, पूरे क्षेत्र में ख़ुशी का माहौल हैं।

 

मनखी  की कलम से मानसी शर्मा  क़ो बहुत  बहुत  शुभकामनायें और बधाई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *