यमकेश्वर

भारतीय जनता पार्टी यमकेश्वर मंडल की कार्यसमिति संपन्न

Spread the love

भारतीय जनता पार्टी यमकेश्वर मंडल की कार्यसमिति संपन्न ।

केन्द्र और राज्य सरकार जनता हित में कर रही है कार्य :- अनिल रावत।

यमकेश्वर (अलकेश कुकरेती) यमकेश्वर के कांडी में भारतीय जनता पार्टी यमकेश्वर मंडल की प्रथम कार्यसमिति की बैठक मंडल अध्यक्ष श्री अनिल रावत  की अध्यक्षता में संपन्न हुई ।
मंडल अध्यक्ष अनिल रावत ने कहा केन्द्र और राज्य सरकार जनता हित में कर रही है कार्य।
उन्होने कार्यसमिति में आए हुए सभी वक्ताओं का धन्यवाद दिया और सभी कार्य कार्यकर्ताओं से आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाने के लिए कार्य करें।
जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और पूर्व जिलाध्यक्ष पौड़ी, श्रीमान हरेंद्र पाल जी , यमकेश्वर की यशस्वी विधायक श्रीमती रेणु बिष्ट जी, मन की बात कार्यक्रम के जिला संयोजक और यमकेश्वर मंडल के प्रभारी श्रीमान चंडी प्रसाद कुकरेती जी , जिला उपाध्यक्ष और स्वर्गाश्रम मंडल प्रभारी आदरणीय दिनेश भट्ट आदि गणमान्य व्यक्तियों का संबोधन और मार्गदर्शन प्राप्त हुआ । मुख्य वक्ता जी द्वारा सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वाकांक्षी योजनाओं और गरीब कल्याण आदि विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई, मंडल प्रभारी जी द्वारा आगामी कार्यक्रमों की जानकारी साझा की गई। इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष यमकेश्वर और वर्तमान जिला कार्यसमिति सदस्य श्रीमान नितिन बडोला जी , पूर्व मंडल महामंत्री यमकेश्वर और वर्तमान जिला कार्यसमिति सदस्य  बिजेंद्र बिष्ट जी,  धीरेंद्र कुकरेती जी , जिला कार्यसमिति सदस्य  अमरदेव भट्ट जी, वर्तमान मंडल महामंत्री  मनोज बडोला  मुकेश देवरानी और सभी मंडल पदाधिकारीगण, मोर्चां के सम्मानित अध्यक्षों, जिला और मंडल के अन्य सभी अपेक्षित पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में  अमरदेव भट्ट  द्वारा राजनीतिक प्रस्ताव पढ़ा गया। जिला उपाध्यक्ष दिनेश भट्ट और महिला मोर्चा की अध्यक्ष श विनीता लखेड़ा  ने राजनीतिक प्रस्ताव का अनुमोदन कर माननीय मंडल अध्यक्ष  के नेतृत्व में सर्वसम्मति से राजनीतिक प्रस्ताव पास किया गया। बैठक में नितिन बडोला ने जोशीमठ आपदा पर , बिजेंद्र बिष्ट ने मन की बात कार्यक्रम पर,  पल्लवी लखेड़ा जी ने G-20 सम्मेलन पर , और मदन द्वारा डाटा इंट्री और SARAL APP के बारे में विस्तृत जानकारी साझा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *