यमकेश्वर

यमकेश्वर : कुंनाव के जंगल में मिला नर हाथी का शव, अधिकारीयों ने ये बताई मौत की वजह

Spread the love

यमकेश्वर। राजाजी टाइगर रिजर्व कुंनाव क्षेत्र के जंगल से एक नर हाथी का शव मिलने के बाद मलाड में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों का मानना है कि ‌‌‌‌‌‌‌‌ हाथी की मौत आपसी संघर्ष के दौरान हुई है।

इस मामले की सूचना रेंज अधिकारी की ओर से पार्क प्रशासन को दे दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार राजाजी टाइगर रिजर्व की कुनाउं रेंज में बुधवार की सुबह गश्त के दौरान कंपाटमेंट 14 में वनकर्मियों को संदिग्ध हालत में मृत नर हाथी का शव मिला। रेंज अधिकारी अनिल पैन्यूली ने बताया कि राजाजी पार्क के कुनाउं चौड़ के निकट नर हाथी मृत अवस्था में मिला है। जिसकी उम्र लगभग 30 वर्ष है।

घटनास्थल पर हाथियों के आपसी संघर्ष के निशान मिले हैं। हाथी के शरीर पर कई जख्म मिले हैं। उसके दांत सहित अन्य अंग सुरक्षित है। बताया जा रहा है कि ‌घटना मंगलवार देर रात की है। उच्च अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी गई है। रेंज अधिकारी ने बताया कि मुख्यालय से चिकित्सकों का दल हाथी के शव का पोस्टमार्टम करने यहां बुलाया गया है। आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को जंगल में ही दफना दिया जाएगा। जंगलों में लगातार मिल रहे हाथी के शवों के बाद वन विभाग के अधिकारी भी चिंतित हैं वनों में गश्त भी बढ़ा दी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *