यमकेश्वर

यमकेश्वर में इन मॉगों के पूर्ण ना होने पर युवाओं ने चलाया लोकसभा चुनाव 2024 का बहिष्कार हेतु मिशन बॉयकाट अभियान

यमकेश्वरः एक तरफ देश में आगामी लोकसभा 2024 के लिए सभी राजनीतिक पार्टियॉ चुनाव प्रचार में जुट गयी हैं। वहीं देश में पॉच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तिथि का ऐलान हो गया है। वहीं उत्तराखण्ड के यमकेश्वर विघानसभा क्षेत्र में विकास नहीं होने और मुख्य मॉगों पर कार्यवाही नहीं होने से क्षेत्रीय युवाओं द्वारा लोकसभा चुनाव 2024 के बहिष्कार करने हेतु जन जागरण अभियान शुरू कर दिया है। किमसार से अभियान की शुरूवात की गयी है, और अब धीरे धीरे पूरे यमकेश्वर क्षेत्र में इस अभियान को व्यापक स्तर पर चलाया जायेगा और मतदाताओं को विकास नहीं होने के कारणों को विस्तार से समझा जायेगा। क्षेत्र में पहली बार इस तरह से आम जनता के द्वारा इस तरह का अभियान  चलाया  जा रहा हैँ।


धारकोट निवासी महावीर सिंह ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य बनने के बाद यहॉ की जनता ने 5 बार भाजपा के विधायक चुनकर विघानसभा भेजे है। केन्द्र तथा राज्य डबल इंजन की सरकार है, उसके बावजूद भी क्षेत्र में विकास नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि हमारी महत्पूर्ण मॉगें जो कि राज्य बनने के बाद से ही शुरू हो गयी थी, जो अभी तक पूर्ण नहीं हुई हैं। उन्होने आरापे लगाया कि राजनीतिक पार्टियों के द्वारा सिर्फ छलावा किया गया है।


वहीं किमसार निवासी दीपक बिष्ट ने कहा कि हमारी मुख्य मॉगे बीन नदी पुल का निर्माण, कौड़िया किमसार मोटर मार्ग का डामरीकरण, तल्ला भोगपुर में तटबंध का निर्माण, कौड़िया विन्ध्यवासनी- ताल कण्डह (ताल घाटी) हेतु ऑलवेदर रोड़ का निर्माण एवं क्षेत्र के समस्त अशासकीय जनता इण्टर कॉलेज (किमसार, चमकोट यमकेश्वर ) का राजकीयकरण नहीं तो वोट नहीं का मिशन बॉयकाट अभियान शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि यदि इन मॉगों को सरकार द्वारा चुनाव से पूर्व पूर्ण नहीं किया जाता है तो पूरे यमकेश्वर क्षेत्र मे वृहद स्तर पर चुनाव बहिष्कार 2024 का मिशन बॉयकाट अभियान चलाया जायेगा।

    इस दौरान सोहन सिंह रावत, संदीप  नेगी, नरेश  नेगी, धर्मपाल सिंह  सुशील  मधुसूदन अमोली आदि लोग उपस्थित रहे।

One thought on “यमकेश्वर में इन मॉगों के पूर्ण ना होने पर युवाओं ने चलाया लोकसभा चुनाव 2024 का बहिष्कार हेतु मिशन बॉयकाट अभियान

  • I am really inspired with your writing abilities and also with the format on your blog. Is this a paid theme or did you modify it your self? Either way stay up the excellent quality writing, it’s rare to look a nice blog like this one today!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *