यमकेश्वर

यमकेश्वर क्षेत्र निवासी मानसी शर्मा को सहायक अभियोजन अधिकारी पद पर जिला चमोली के कर्णप्रयाग न्यायालय में मिली पहली पोस्टिंग

यमकेश्वर : धारकोट ग्राम सभा निवासी मानसी शर्मा ने सहायक अभियोजन अधिकारी पद पर जिला चमोली के कर्णप्रयाग न्यायालय में पहली पोस्टिंग हुंई है। बता दें कि उत्तराखंड लोक सेवा आयोग हरिद्वार द्वारा आयोजित सहायक अभियोजन अधिकारी परीक्षा जिसमें यह निवासी मानसी शर्मा ने तीसरी रैंक हासिल की थी ।

धारकोट ग्राम सभा के उप प्रधान दिनेश शर्मा की बेटी मानसी की प्रारम्भिक शिक्षा राजकीय प्राथमिक विद्यालय धारकोट से हुई और उसके बाद प्रतिभावान् छात्रा मानसी ने प्रतियोगिता परीक्षा पास कर हिम ज्योति देहरादून में कक्षा 5 वी में प्रवेश लिया और यंही से 12 वी परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद विवेकानंद इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी नई दिल्ली से एलएलबी करने के बाद दे अपनी क़ानून की प्रेक्टिस करना आरम्भ किया।

मानसी ने कहा की माताजी पिता का सहयोग और गुरुजनो की प्रेरणा के बदौलत वह इस मुकाम पर पहुॅच पायी हैं। वहीँ मानसी के पिताजी दिनेश शर्मा का कहना हैं की बेटी ने आज अपना मुकाम हासिल कर लिया हैं, साथ ही पूरी ग्राम सभा और क्षेत्र का नाम रोशन किया हैं, पूरे क्षेत्र में ख़ुशी का माहौल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *