उदयपुर गढ़वाल मंडल ( दिल्ली ) संगठन यमकेश्वर के इन गाँवों के दो निर्धन परिवारों को देगा आर्थिक सहायता, आपदा सचिव बनाने पर आपसी सहमति 

उदयपुर गढ़वाल मंडल ( दिल्ली ) संगठन यमकेश्वर के इन गाँवों के दो निर्धन परिवारों को देगा आर्थिक सहायता, आपदा सचिव बनाने पर आपसी सहमति 
Spread the love

दिल्ली : उदयपुर मंडल गढ़वाल ( नई दिल्ली ) यमकेश्वर क्षेत्र के उदयपुर मंडल के प्रवासी जो एनसीआर दिल्ली में निवास करते हैं काफ़ी पुराना संगठन हैं। इस संगठन के सदस्यों के द्वारा समय समय पर यमकेश्वर क्षेत्र के लिए संकट के समय में मदद की जाती रही हैं। वर्तमान में भी यमकेश्वर में आयी आपदा से प्रभावित गाँव और परिवारों के मदद के लिए संगठन के कार्यकर्ताओ द्वारा वर्चुवल बैठक का आयोजन किया गया।

 

संगठन के उपाध्यक्ष जितेंद्र कुकरेती ने बताया की उदयपुर मंडल गढ़वाल (दिल्ली ) की ऑनलाइन मीटिंग, गूगल मीट के माध्यम से हुई, इस मीटिंग मैं मंडल के 11 पदाधिकारियो ने अपनी उपस्थति दर्ज करते हुए गृह क्षेत्र यमकेश्वर में आपदा प्रभावित गाँव और परिवारों की मदद हेतु व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा की गई। सभी उपस्थित सदस्यों द्वारा निर्णय लिया गया की मंगल्या गांव के धर्मवीर नयाल जी और खेड़ा गांव अनीता कुकरेती धर्मपत्नी स्व श्री गोपालदत्त कुकरेती के ये दो परिवार जो आर्थिक संकट से झूझ रहे है, मंडल के तरफ से उन्हें 11 -11 हज़ार रूपए आर्थिक मदद देने पर सहमति बनी। वंही यमकेश्वर आपदा के लिए मंडल सदस्यों से ही अपने गांव की जानकारी, तथा अति आपदावाले गाँवों की जानकारी भी मंडल के सदस्यों से एकत्र की जाये, इस काम के लिये एक आपदा सचिव भी नियुक्त किया जाये,जल्द से जल्द आपदा ग्रस्त परिवारों तक आर्थिक मदद पहुँचाई जाए l

इसके साथ ही पत्र व्यवहार ग्राम प्रधान से लेकर सभी अधिकारिओ तक,तथा नम्रता कंडवाल ज (मिनिस्ट्री ऑफ़ टूरिजम)से भी पत्र व्यवहार पर सहमति बनी। कार्यक्रम में जितेंद्र कुकरेती उपाध्यक्ष, मनोहर बेलवाल, -सतेंद्र असवाल कोषाध्यक्ष,राजाराम कंडवाल वरिष्ठ सचिव, गिरीश नेगी कनिष्ठ सचिव, दर्शन लाल पेटवाल, संगठन सचिव,अंकित ग्वाड़ी,सदस्य, देवेंद्र राणा, सदस्य,धीरज द्विवेदी, सदस्य ओम प्रकाश गौड़, सदस्य,अनिल कंडवाल सदस्य उपस्थित रहे।

Mankhi Ki Kalam se

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *