यमकेश्वर

यमकेश्वरः तहसील दिवस / जनता दरबार में क्षेत्रीय जनता द्वारा प्राप्त शिकायत के बाद इस विद्यालय के प्रधानाध्यापक को यहॉ किया सम्बद्ध

यमकेश्वरः यमकेश्वर विकासखण्ड में दिनांक 05 सितम्बर 2023 को जिलाधिकारी पौड़ी की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस/ जनता दरबार में क्षेत्रीय जनता के द्वारा राजकीय प्राथमिक विद्यालय ठांगर की प्रधानाध्यापक के संबंध में शिकायत दर्ज की गयी थी। उक्त शिकायत का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी पौड़ी ने कार्यवाही अमल में लाये जाने हेतु जिला शिक्षा अधिकारी पौड़ी को निर्देश दिये। जिलाधिकारी पौड़ी के निर्देशों के अनुपालन में जिला शिक्षा अधिकारी पौड़ी द्वारा विभागीय कार्यवाही के तहत कुसुम बमराड़ा घिल्डीयाल, प्रधानाध्यापक को अग्रिम आदेशों तक कार्यालय उप जिला शिक्षा अधिकारी, यमकेश्वर में सम्बद्ध करने हेतु विभागीय आदेश जारी किये गये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *