यमकेश्वर भाजपा के सांसद प्रतिनिधि, पूर्व मण्डल अध्यक्ष विक्रम सिंह रौथाण का निधन, जन प्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

यमकेश्वरः यमकेश्वर भाजपा के सांसद प्रतिनिधि विक्रम सिंह रौथाण के लंबी बीमार के बाद देहवसान हो गया है, उनकी उम्र 67 साल की थी। ग्राम मराल के मल्ली तलाई निवासी विक्रम सिंह रौथाण यमकेश्वर के दो बार मण्डल अध्यक्ष और जिला उपाध्यक्ष एवं यमकेश्वर के ज्येष्ठ प्रमुख पदों पर रहे। वर्तमान में वह सांसद प्रतिनिधि थे। अवनीश नौटियाल ने बताया कि विक्रम सिंह रौथाण मृदु स्वभाव एवं मिलनसार व्यक्त्वि के धनी थे, उनके असमय चले जाना यमकेश्वर राजनीति की अपूरणीय क्षति बताया। आज उनका अंतिम संस्कार, फूल चट्टी घाट पर अपराहन दो बजे होगा।
वहीं भाजपा संगठन मंत्री मीरा रतूड़ी ने कहा कि रौथाण जी का चले जाना यमकेश्वर और भाजपा के लिए एक अपूरणीय क्षति है। यमकेश्वर क्षेत्र के राजनीति के स्तभ वरिष्ठ नेता के साथ सशक्त और कर्मठ कार्यकर्ता थे उनके नेतृत्व में भाजपा ने यमकेश्वर कई चुनाव में जीत हासिल की थी। उनके निधन पर उन्होंने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि ईश्वर पुण्य आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिवार जनों को इस अपूरणीय क्षति के असीम दुख को सहने की शक्ति दे। वहीं विभिन्न जन प्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उनके निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है।