यमकेश्वर के स्वर्गाश्रम में आस्था पथ निर्माण के लिए स्वीकृत 06 करोड़ का बजट हुआ वापिस

यमकेश्वर के स्वर्गाश्रम में आस्था पथ निर्माण के लिए स्वीकृत 06 करोड़ का बजट हुआ वापिस
Spread the love

यमकेश्वरः यमकेश्वर विधानसभा के स्वर्गाश्रम क्षेत्र के विकास के लिए तत्कालीन पूर्व विधायक ऋतु खण्डूरी के प्रयासों से आस्था पथ के निर्माण के लिए पर्यटन विभाग की ओर से 06 करोड़ का बजट पिछले वित्तीय वर्ष में आंबटन किया गया था। आस्था पथ के निर्माण के लिए सिंचाई विभाग को कार्यदायी संस्था बनाया गया था। सूत्रांं के हवाले मिली जानकारी के अनुसार उक्त कार्य के लिए संबंधित विभाग के द्वारा टेण्डर निकाले गये थे, और टेण्डर संबंधित तीन ठेकेदारों को अलग अलग कार्य हेतु उनके नाम जारी भी हो गये थे, किंतु अभी तक उक्त आस्था पथ का निर्माण नहीं हो पाया है। बताया जा रहा है कि आपसी मतभेदों के चलते उक्त महत्वपूर्ण विकास कार्य नहीं हो पाया है और आंबटिंत धनराशि को शासन को वापिस कर दिया गया है। यमकेश्वर विधानसभा में वर्तमान में विकास कार्य अवरूद्ध पड़े हुए हैं, जैसे सिंगठाली, पुल का निर्माण, बीन नदी पुल का निर्माण, गंगाभोगपुर तटबंध का निर्माण, धारकोट जुलेड़ी 14 किलोमीटर मिसिंग सड़क का निर्माण, आदि कार्य जो कि यमकेश्वर क्षेत्र के विकास के मुख्य मॉगांं में से एक हैं।
संबंधित सिचांई विभाग के अधिशासी अभियंता ने कहा कि आस्था पथ के निर्माण हेतु पर्यटन विभाग के माध्यम से सिंचाई विभाग को कार्यदायी संस्था बनाया गया था, उक्त धनराशि को उत्तराखण्ड शासन को वापिस कर दिया गया है।

Mankhi Ki Kalam se

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *