उत्तराखंडः विदेश जाएंगे कृषि मंत्री के साथ यमकेश्वर विधायक रेनू बिष्ट और 04 अन्य विधायक, सीखेंगे जैविक खेती के गुर..

उत्तराखंडः विदेश जाएंगे कृषि मंत्री के साथ यमकेश्वर विधायक रेनू बिष्ट और 04 अन्य विधायक, सीखेंगे जैविक खेती के गुर..
Spread the love

देहरादून:  उत्तराखंड में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए कृषि मंत्री गणेश जोशी सहित पांच विधायक और अधिकारियों की टीम विदेश दौरा करेगी। 25 जुलाई से पांच अगस्त तक जर्मनी, स्विट्जरलैंड और इटली का दौरा कर जैविक खेती के गुर सीखेंगे। साथ ही राज्य से मोटे अनाजों का निर्यात बढ़ाने की संभावनाओं को तलाशेंगे।

कृषि मंत्री गणेश जोशी की अगुवाई में विधायकों और विभागीय अधिकारियों का दल जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए तीन देशों का दौरा करेगा। इस दल में सत्ता और विपक्ष के विधायक भी शामिल हैं। जिसमें भाजपा विधायक सुरेश गढ़िया, रेनू बिष्ट, राम सिंह कैड़ा, कांग्रेस विधायक हरीश धामी और मनोज तिवारी शामिल हैं। इसके अलावा कृषि विभाग के अधिकारी भी इस दौरे में रहेंगे।

Mankhi Ki Kalam se

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *