यमकेश्वर ताल शहजादा घायल वृद्ध महिला को कुर्सी में बैठाकर स्थानीय युवको ने 5 किलोमीटर पैदल चलकर सड़क मार्ग तक पहुँचाया

यमकेश्वर : यमकेश्वर की तालेश्वर ( ताल ) घाटी के ताल शहजादा निवासी भारत सिंह बिष्ट की माँ भागीरथी देवी को आज सुबह गौशाला में पालतू द्वारा पैर में गंभीर चोट पहुँचाने से वह चलने फिरने में असमर्थ हों गयी। स्थानीय निवासी बचन सिंह बिष्ट अरविन्द बिष्ट, विकास बिष्ट कीर्तिवर्धन रावत, संजय बिष्ट और बचन बिष्ट के द्वारा घायल बृद्ध महिला को कुर्सी में बिठाकर कंधे में रखकर तलाई, तल्ला बनास तक उबड़ खाबड़ रास्ते से करीब 5 किलोमीटर पैदल चलकर सम्पर्क मार्ग तक पहुंचाया।
देखिये वीडियो
स्थानीय निवासी अरविंद बिष्ट और बचन सिंह ने कहा की तालेश्वर घाटी में बरसात के कारण हर साल सड़क नहीं होने से पूरा क्षेत्र सम्पर्क मार्ग से कट जाता है। वहीँ कांडाखाल खैराना सड़क मार्ग अभी तक अवरुद्ध है, जिस कारण यँहा बीमार व्यक्ति को समय पर अस्पताल नहीं पहुंचा पाते है, हर साल बरसात में यह समस्या होती है किन्तु आज तक स्थायी समाधान नहीं मिल पाया है। यदि काण्डाखाल खैराना मोटर मार्ग संचालित होता तो हम समय पर उन्हें अस्पताल ले जा लेते और उन्हें समुचित इलाज मिल जाता।