साइबर सेल चमोली पुलिस ने साइबर ठगी का शिकार हुए पीडितों को लौटाई 1,13,431 धनराशि, पीड़ितों ने किया पुलिस का धन्यवाद

साइबर सेल चमोली पुलिस ने साइबर ठगी का शिकार हुए पीडितों को लौटाई 1,13,431 धनराशि, पीड़ितों ने किया पुलिस का धन्यवाद
Spread the love

चमोली। पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने साइबर अपराध के मामलों को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए साइबर सेल चमोली को ऐसे सभी मामलों में त्वरित कार्यवाही करते हुए पीड़ितों को न्याय दिलाने व उनसे ठगी गयी राशि को तत्काल वापस कराने के आदेश दिए थे। पुलिस अधीक्षक चमोली के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी साइबर-नताशा सिंह के पर्यवेक्षण में साइबर सेल द्वारा राजन भण्डारी निवासी गोपेश्वर द्वारा साइबर सेल को जानकारी दी गयी कि उनके द्वारा गूगल पर Flipkart कस्टमर केयर नम्बर सर्च किया गया, तथा अज्ञात व्यक्ति द्वारा उन्हें Anydesk एप्प डाउनलोड करने हेतु कहा गया एवं एप्प डाउनलोड करने के पश्चात अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके साथ साथ 11,000/- रू0 की साइबर ठगी की गयी, उक्त शिकायत पर साइबर सेल द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए,
सम्बन्धित कम्पनी से पत्राचार कर तकनीकी सहायता से उक्त व्यक्ति के खाते में 9,528/- रू0 की धनराशि वापस कराई गयी, शिकायतकर्ता द्वारा जानकारी दी गयी की उनके खाते में उक्त धनराशि आ गयी है एवं साइबर सेल का धन्यवाद किया गया।

दूसरा साहिल कण्डारी निवासी मायापुर, कोतवाली चमोली द्वारा साइबर सेल चमोली को जानकारी दी गयी कि किसी अन्जान व्यक्ति द्वारा खुद को Meesho Customer Care से बताकर अंजान लिंक भेजकर लिंक पर क्लिक करने हेतु कहा गया एवं उनके द्वारा अंजान लिंक पर क्लिक करने पर उनके खाते से क्रमश: 18,865/- व 36038/- रू0 (कुल 54,903/- रू0) कट गये एवं वह साइबर ठगी का शिकार हो गये। उक्त शिकायत पर साइबर सेल द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए सम्बन्धित कम्पनी से पत्राचार कर एवं तकनीकी सहायता से उक्त व्यक्ति के खाते में 54,903/- रू0 की धनराशि वापस कराई गयी। शिकायतकर्ता द्वारा धनराशि वापस आने की जानकारी साइबर सेल को दी ।

तीसरा राम सिंह निवासी गोपेश्वर द्वारा थाना गोपेश्वर पर शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमें उनके द्वारा जानकारी दी गयी किसी अन्जान व्यक्ति द्वारा फोन कॉल कर खुद को परिचित बताकर गूगल पे के माध्यम से उन्हें पैसे भेजने की बात कहकर उनके साथ 49,000/- रू0 की साइबर ठगी की गयी है। उक्त शिकायत के सम्बन्ध में कुलदीप कण्डपाल द्वारा साइबर सेल को अवगत कराया गया एवं साइबर सेल द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए सम्बन्धित कम्पनी से पत्राचार कर एवं तकनीकी सहायता से उक्त व्यक्ति के खाते में 49,000/- रू0 की धनराशि वापस कराई गयी। शिकायतकर्ता द्वारा दिनांक 14/07/2022 धनराशि वापस आने की जानकारी साइबर सेल को दी गई।

Mankhi Ki Kalam se

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *