स्वर्गाश्रम में पथ संचलन करते राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक

स्वर्गाश्रम में पथ संचलन करते राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक
Spread the love

स्वर्गाश्रम में पथ संचलन करते राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक।।

स्वयंसेवियों ने किया पथ संचलन, लोगों ने बरसाए फूल

नीलकंठ :-हिंदू नववर्ष प्रतिपदा के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नीलकंठ खंड के स्वर्गाश्रम में पथ संचलन निकाला गया,
जोश उमंग और उत्साह के साथ स्वयं सेवको पर जगह-जगह पुष्प वर्षा भी हुई।
खंड कार्यवाह अलकेश कुकरेती ने बताया कि सोमवार को नीलकंठ खंड के स्वर्गाश्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने नववर्ष प्रतिपदा के उपलक्ष्य पर भव्य पथ संचलन किया गया। सर संघ चालक डा. हेडगेवार के जन्मोत्सव व नववर्ष प्रतिपदा उत्सव पर प्रतिवर्ष पथ संचलन किया जाता है। इसी क्रम में सोमवार को शाम 4 बजे लक्ष्मण झूला से स्वयंसेवक रामझूला रोड होते हुए रामझूला,स्वर्गाश्रम,परमार्थ निकेतन, जानकी पुल, वेद निकेतन, जोंक गांव होते हुए पथ संचलन किया गया। विभिन्न चौराहों पर पुष्प वर्षा की गई।

 

जिसमें जिला प्रचारक नितिन, खंड संघ चालक भरत ज्ञान , खंड कार्यवाह अलकेश कुकरेती पूर्व जिला सह संघ चालक रेवानद शास्त्री, लक्ष्मी प्रसाद बहुगुणा ,खंड प्रचार प्रमुख देवेंद्र , स्वयंसेवक अश्वनी गुप्ता, धर्मेन्द्र बिष्ट,अरविंद नेगी,धर्मेंद्र, धनवीर पंवार,मनीष राजपूत, जीतू अस्वथीसहित काफी स्वयंसेवक रहे।

Mankhi Ki Kalam se

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *