उत्तराखंड

Uk बोर्ड ने पत्र के पैटर्न में क्या बदलाव, प्रश्न पत्रों के सैंपल वेबसाइट साइट पर किये अपलोड

देहरादून : उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद ने बोर्ड परीक्षाओं के प्रश्न पत्रों में बदलाव किया है और परीक्षार्थियों एवं शिक्षकों को समझाने के लिए बोर्ड ने प्रश्न पत्रों के सैम्पल बनाकर अपलोड कर दिए हैँ। इस साल उत्तराखंड बोर्ड कि होने वाली परीक्षा के प्रश्न पत्रों में बदलाव हुआ हैँ।

परिषद ने साल परीक्षा को लेकर प्रश्नपत्रों का पैटर्न बदलते हुए काफी बदलाव किया है। इससे पहले कई विशेष सो नंबर के होते थे।लेकिन अब परिषद ने 80 नंबर की लिखित 20 नम्बर कि प्रयोगात्मक परीक्षा कर दी हैँ। ऐसे में उनके अंको का विभाजन भी अलग अलग होना है। जानकारी देते हुए परिषद के सचिव डॉक्टर नीता तिवारी ने बताया कि प्रश्न पत्रों का पैटर्न बदल गया हैँ, उसमे कौन से प्रश्न कितने नम्बर के होंगे। इसके लिए परिषद ने हाई स्कूल इंटर के प्रत्येक विषय के सैंपल प्रश्न पत्र तैयार किए गए हैं। इन सैंपल पेपर से प्रधानाचार्य शिक्षक व परीक्षार्थी समझ पाएंगे कि पत्र का प्रारूप कैसे होगा। उसी हिसाब से विद्यालय मे परीक्षा की तैयारी हो सकेगी।
प्रश्नपत्र विभाग की वेबसाइट www.ubse.gov.in के प्रश्न पत्र कॉर्नर पर लोड किए जा रहे हैं। हाइस्कूल स्तर पर पाँच व इंटर स्तर पर 9 विषय के प्रश्न पत्र अभी तक अपलोड किए जा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *